वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: शख्स ने पार कर दी आलसीपन की सारी हदें, टेक्निक देख माथा पीटने लगेंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 20, 2024, 08:38 AM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चलता फिरता बेड दिख रहा है। इसे बनाने के बाद शख्स ने इसका इस्तेमाल कुछ इस तरीके से किया है,जिसे देखने के बाद आप उसे दुनिया का सबसे बड़ा आलसी कहने लगेंगे।

Image

आलसी होने के चलते शख्स ने बना दिया चलता फिरता बेड (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी जुगाड़ का खतरनाक वीडियो
  • आने-जाने के लिए बनाया चलता फिरता बेड
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Walking Bed Viral Video: लोगों के दिमाग में इस कदर क्रिएटिविटी भरी पड़ी है कि कब क्या बनाकर दुनिया के सामने पेश कर दें, कुछ कहा नहीं जा सकता। देसी जुगाड़ लगाकर कई बार ऐसे लोग इतनी खतरनाक चीज बना देते हैं, जिसे देखने के बाद इंसान शॉक्ड हो जाता है। ऐसे कई सारे वीडियोज आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे, जिसमें देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) का खतरनाक काम देखने को मिल जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स ने चलता फिरता बेड बनाया है, जो आराम से सीढ़ियों से भी उतर जा रहा है और स्लोप के माध्यम से ऊपर दीवार पर भी चढ़ जा रहा है। वीडियो में शख्स उस पर बैठकर काम करता भी दिख रहा है। जुगाड़ का सही प्रयोग करते हुए शख्स ने इसमें शॉकअप लगाया है, जिससे यह ऊबड़-खाबड़ जगहों पर गुजरते समय इसके पहियों में लचक देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं, इसमें उसने ऐसी व्यवस्था लगाई है, जिससे सोते समय बिना हाथ लगाए उसके मुंह में खाना भी आ जाएगा। ऐसे में लोगों का कहना है कि पक्का ये शख्स इंजीनियरिंग वाले फील्ड से होगा।

आलसी होने के चलते शख्स ने बना दिया चलता फिरता बेड

ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर यूजर्स के काफी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। इसमें से एक यूजर ने लिखा है कि आलसीपन की भी हद है भाई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इतना तो कोई वैज्ञानिक या कोई इंजीनियर भी नहीं सोच पाएगा, जो इसने कर दिखाया। इस वीडियो को अब तक 8 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है और इसे 35 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। बता दें, इस वीडियो को '@gunsnrosesgirl3' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article