वायरल न्यूज़

Desi Jugaad Video: रेस्टोरेंट खोलने का ऐसा देसी जुगाड़, जिसे देख चीन-अमेरिका के इंजीनियर रह जाएंगे सन्न

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 16, 2023, 08:48 AM IST

Desi Jugaad Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क के किनारे एक लोहे का डिब्बा खड़ा नजर आ रहा है। पहले लोगों को लगता है कि यह कोई ट्रक है। इसके बाद पलक झपकते ही डिब्बा एक रेस्टोरेंट में तब्दील हो जाता है।

Image

देसी जुगाड़ वीडियो (ट्विटर)

Desi Jugaad Video: इंसान तकनीक के सहारे चांद तक पहुंच गया है। वहीं डेली लाइफ में इंसान जुगाड़ का भी भरपूर इस्तेमाल करता है। सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको मजा आने वाला है। वीडियो में एक शख्स ने जुगाड़ के सहारे एक ऐसा काम कर दिखाया है, जिसे करने के लिए लाखों रुपये की जरूरत पड़ती है। आप कोई भी छोटा-मोटा रेस्टोरेंट खोलेंगे तो आपको 15-20 लाख रुपये की जरूरत पड़ेगी।

देसी जुगाड़ से खोल दिया रेस्टोरेंट

वहीं इस शख्स ने ट्रक के डिब्बे में ही रेस्टोरेंट खोल लिया। इस वीडियो को देखकर आप जुगाड़ लगाने वाले की जमकर तारीफ करेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क के किनारे एक लोहे का डिब्बा खड़ा नजर आ रहा है। पहले लोगों को लगता है कि यह कोई ट्रक है। इसके बाद पलक झपकते ही डिब्बा एक रेस्टोरेंट में तब्दील हो जाता है। वीडियो देखकर आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। वीडियो को @HowThingsWork_ नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। देखें वीडियो-

आपको बता दें कि जिस लोहे के डिब्बे में रेस्टोरेंट खोला गया है। उसे ट्रेलर कहा जाता है। ट्रेलर लोहे का ऐसा बड़ा डिब्बा होता है, जिसमें सामान को सील पैक करके एक राज्य से दूसरे राज्य ले जाया जाता है। हालांकि, ट्रेलर को रेस्टोरेंट में तब्दील होना देख लोगों को हैरान कर रहा है। जैसे ही रेस्टोरेंट पूरा बन जाता है। इसके बाद ट्रेलर नजर भी नहीं आता है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article