Desi Jugaad Viral Video: जुगाड़ के कई सारे वीडियोज आपने देखे होंगे, जिसे देखने के बाद दिमाग हिल सा जाता है। खासकर इंडिया के लोग जुगाड़ लगाने में सबसे आगे होते हैं, जिनके दिमाग के आगे अच्छे-अच्छे इंजीनियर्स और साइंटिस्ट भी घुटने टेक देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप शॉक्ड हो जाएंगे और जमकर हंसी भी आने वाली है।
साबुन बचाने के लिए देसी जुगाड़ (X)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप एक साबुन को देखेंगे जिसे एक रस्सी से बांधा गया है। साबुन चोरी ना हो, इसके लिए लोगों का ये देसी जुगाड़ काफी कमाल का है और खूब पसंद भी किया जा रहा है। कुछ लोग कह रहे हैं लगता है किसी सरकारी कार्यालय का है, तभी ऐसा खतरनाक जुगाड़ देखने को मिल रहा है। पहले तो सिर्फ बाल्टी और मग बांधे जाते हैं लेकिन अब तो साबुन पर भी भारी संकट आ गया है।
साबुन बचाने के लिए देसी जुगाड़
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन सामने आए हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये सारे मुल्क का हाल है। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि अपना भारत महान बता दें, इस वीडियो को '@Gulzar_sahab' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 17 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 271 लोगों ने लाइक भी किया है।
