Desi Dadi Dance: हरियाणवी गाने पर देसी दादी ने घूंघट में लगाए ऐसे ठुमके, वीडियो देख लोग बोल- 'ये तो फायर है'

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 18, 2023, 11:32 AM IST

Dadi Dance Video: सोशल मीडिया पर एक देसी दादी अपने डांस से धमाल मचा रही है। जिसने भी दादी का अंदाज देखा वो देखता ही रह गया। कई लोग तो दादी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा
  • अंदाज देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Desi Dadi Dance Video: सोशल मीडिया पर रोजाना डांस के एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहत हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग उछल जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर खुद को डांस करने से नहीं रोक पाते हैं। वहीं, कुछ लोग काफी अनोखे अंदाज में डांस करके सोशल मीडिया पर गदर काट देत हैं। इन वीडियो को यूजर्स काफी पसंद करत हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहत हैं। इसी कड़ी में देसी दादी का एक झन्नाटेदार वीडियो सामने आया है, जिन्होंने एक लड़के के साथ ऐसे ठुमके लगाए, जिसे देखकर आप भी झूम उठेंगे।

Desi Dadi Dance Video

दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

इस वीडियो को देखने के बाद आप एक बात जरूर कहंगे, 'उम्र तो बस एक नंबर है'। क्योंकि, जिस अंदाज में देसी दादी ठुमके लगा रही है, उसने लोगों को दीवाना बना दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं किसी तरह देसी दासी हरियाणवी गाने पर ठुमके लगा रही हैं। दादी के साथ एक लड़का भी मजे से डांस कर रहा है। आस-पास काफी संख्या में लोग भी खड़े हैं। लेकिन, दादी फुल एनर्जी में नजर आ रही हैं। जिस तरह दादी घूंघट में डांस से गदर मचा रही हैं, उसने लोगों को हैरान कर दिया। इस मजेदार डांस को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। तो पहले आप इस डांस वीडियो को देखें।

End of Feed