Desi Bhabhi Nagin Dance Video: सोशल मीडिया पर आपने देसी भाभियों के तरह-तरह के डांस वीडियो देखे होंगे। इसमें से कई डांस वीडियो इतने जबरदस्त होते हैं, जिसे देखने के लिए इंटरनेट पर ट्रैफिक लग जाता है। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा नागिन डांस के वीडियो देखे और पसंद किए जाते हैं। इस वीडियो में एक देसी भाभी नागिन डांस ही करती नजर आ रही हैं। देसी भाभी डांस के दौरान जिस तरह के एक्सप्रेशन दिखाती हैं, उसे देखकर आप भी घायल हो जाएंगे।
देसी भाभी ने किया जबरदस्त नागिन डांस
वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी महफिल में बहुत सारी महिलाएं बैठी हैं। इसी बीच हरियाणवी गाना 'न छेड़े नादान सपेरे' चलना लगता है। जैसे ही यह गाना बजना शुरू होता है, एक देसी भाभी महिलाओं के बीच से खड़ी होकर डांस करने लगती हैं। देसी भाभी डांस के दौरान इतने जहरीले एक्सप्रेशन देती हैं, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। आपने शायद ही इससे पहले ऐसा खतरनाक नागिन डांस देखा होगा। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि देसी भाभी ने अब तक का सबसे हाहाकारी नागिन डांस किया है। देसी भाभी के एक-एक स्टेप को लोग जहरीला बता रहे हैं। वीडियो को sumitra_yadav_2510 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने लाइक कर लिया है। वहीं वीडियो को कई लाख व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो देखकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि देसी भाभी अपने एक्सप्रेशन से नाग को भी घायल कर सककती हैं।
