Desi Bhabhi Dance Video: सोशल मीडिया पर कॉमेडी की बात कर ली जाए या सीरियस वाले वीडियोज की, सब कुछ देखने को मिल जाता है। इन दिनों इंटरनेट पर डांस के भी कई सारे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जो काफी वायरल भी हो रहे हैं। लोगों को भी डांस वाले वीडियो काफी पसंद आते हैं। ऐसे में भाभियों के भी कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं. जो कमाल के होते हैं।
देसी भाभी ने डांस कर मचाया गर्दा (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक भाभी पिंक साड़ी में कहर ढा रही हैं। इस दौरान भाभी ने कमाल के डांस मूव्स किए हैं, जिसे देखने के बाद आप देखते रह जाएंगे। भाभी ने सुशांत सिंह राजपूत के ड्राइव फिल्म के मखना गाने पर डांस किया है, जो इतना गजब का है कि आपकी नजर नहीं हटेगी। दरअसल, भाभी ने ये डांस तीज फेस्टिवल के उपलक्ष्य में हुए पार्टी में किया है।
देसी भाभी ने डांस कर मचाया गर्दा
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों के कमेंट आए हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाभी का डांस देख पूरा फ्लोर हिल गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आपके डांस मूव्स कमाल के हैं। बता दें, इस वीडियो को 'partysewa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.94 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
