वायरल न्यूज़

Viral Video: देसी भाभी के सिर चढ़ कर बोल रहा भोजपुरी गाना, लचकाई ऐसी कमरिया जिसे देख धड़क उठेगा करेजा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 3, 2023, 05:05 PM IST

इंस्टाग्राम पर भाभी का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भोजपुरी गाने पर जमकर गदर काट रही हैं। ऐसे में उनका ठुमका देख आप सभी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी भाभी ने किया गर्दा डांस
  • डांस से लोगों को बनाया अपना दीवाना
  • जमकर वायरल हो रहा ये डांस वीडियो

Dance Viral Video: आज कल इंटरनेट भाभियों का डांस काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें फिल्मी गानों पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। लेकिन इन गानों से अधिक चर्चा में है हरियाणवी और भोजपुरी गाने। जिन पर भाभियों के पैर रुकने का नाम ही नहीं ले रहे और थिरकने लग जा रहे हैं। ऐसे में भाभी का भोजपुरी अंदाज वाला डांस आपको खूब पसंद आने वाला है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में भाभी ने भोजपुरी गाने पर इतना शानदार डांस किया है, जिसे देखने के बाद आप सभी दंग रह जाएंगे। दरअसल, भाभी ने भोजपुरी गाने 'दांते काट लेले राजाजी' पर शानदार कमरियां लचकाई है, जिसे देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि डांस देख तो करंट ही लग गया।

भाभी ने किया भोजपुरी गाने पर गदर डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि भाभी का डांस तो कमाल का है, जो किसी को भी अपना दीवाना बना सकता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि साड़ी में इतना गदर डांस बेहद शानदार है। इस वीडियो पर अब तक 21 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'hema_kashyap96' नाम के अकाउंट से शेयर किया है। तो ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article