वायरल न्यूज़

Viral Video: देसी भाभी ने बुलेट को हवा में ऐसे उड़ाया, स्वैग देखकर बड़े-बड़े स्टंटबाज भी खौफ में आ जाएंगे

Desi Bhabhi Viral Video: सोशल मीडिया पर देसी भाभी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बुलेट चलाते हुए नजर आ रही हैं। जिसने भी भाभी का अंदाज देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि लोग भाभी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

Image

भाभी का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी भाभी का अनोखा स्वैग
  • बाइक चलाने का अंदाज देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे वीडियो (Today Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिन पर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इनमें कई वीडियो (Bike Stunt Video) नेचुरल होते हैं, जबकि कई वीडियो (Desi Bhabhi Video) लोगों के द्वारा फेमस होने के लिए बनाए जाते हैं। कुछ लोग तो इसमें कामयाब भी हो जाते हैं, कईयों की जमकर तारीफ भी होती है। जबकि, कईयों का मजाक भी बन जाता है। इसी कड़ी में देसी भाभी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बुलेट चलाते हुए हवा से बात कर रही हैं। जिसने भी भाभी का स्वैग देखा वो देखता ही रह गया।

आज कल हर कोई फेमस होने के लिए बेताब है। इसके लिए लोग एक से एक तरकीब लगाते रहते हैं। कुछ लोग ऐसी-ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। वहीं, कुछ नजारे लोगों का दिल जीत लेते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं रात के अंधेरे में सड़क पर सन्नाटा पसरा हुआ है। उस अंधेरी रात में एक देसी भाभी बुलेट को हवा में उड़ा रही हैं। उनके पीछे एक भाभी और बैठी हैं। भाभी काफी रफ्तार में बुलेट चलाते हुए नजर आ रही हैं। आलम ये है कि भाभी का स्वैग देखकर हर कोई दंग रह गया है। तो आप भी दिल थाम कर ये वीडियो देखें...

भाभी का स्वैग

भाभी का स्वैग देखकर एक पल के लिए जरूर आप भी झटका खा गए होंगे। सोच रहे होंगे कि भाभी ने तो गर्दा उड़ा दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'varasha_patel_22sa' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 2.3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, एक लाख 33 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग जहां भाभी जी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। एक ने लिखा- भाभी ने तो माहौल बना दिया। कुछ का कहना था कि राजस्थानी भाभी का कमाल। आपको भाभी का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article