वायरल न्यूज़

Deoria Snake Bite Video: भोलेनाथ का भक्त बोलकर सांप को डसने का दिया चैलेंज, काटते ही शराबी की मौत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 6, 2023, 06:22 PM IST

Deoria Snake Bite Video: यूपी के देवरिया से यह खौफनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शराबी शख्स ने सांप का पूंछ ​​पकड़ा हुआ है और वह खुद को महाकाल का अवतार बता रहा है। वह सांप को खुद को डसने का भी चैलेंज देता है।

Image

सांप का हमला (ट्विटर)

Deoria Snake Bite Video: बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहते हैं कि सांप से दूर रहना चाहिए। हालांकि कुछ लोगों को यह बात समझ नहीं आती है। इसी क्रम में यूपी के देवरिया से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शराबी शख्स खुद को भोलेनाथ का भक्त बताकर जहरीले सांप से खिलवाड़ करता नजर आ रहा है। वह खुद को सांप को काटने का चैलेंज भी दे रहा है। इसके बाद जहरीला जीव लपककर शख्स को डस लेता है।

सांप के डसते ही शराबी की मौत

वीडियो देखने में बहुत ही भयावह है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शराबी शख्स ने सांप का पूंछ पकड़ा हुआ है। वह सांप को हाथ में लेकर उसके साथ खिलवाड़ करता दिख रहा है। इस दौरान वह खुद को महाकाल का अवतार बता रहा है। पहले तो सांप लटका हुआ नजर आता है। हालांकि, बाद में शराबी उसे अपनी जीभ के पास ले जाकर डसने का चैलेंज देता है। इसके बाद सांप उसे डस लेता है। सांप के डसने के बाद शराबी की मौत हो जाती है। देखें वीडियो-

वीडियो में दिख रहा शख्स सांप को कई बार काटने का चैलेंज देता है। वह सांप को अपनी गर्दन और हाथों पर लपेटता नजर आता है। वह बार-बार सांप से खुद को डसने के लिए कहता है। इसके बाद सांप उसे काट लेता है। सांप के काटते ही शख्स की मौके पर मौत हो जाती है। इसके बाद पुलिस उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article