दिल्ली के एक रेस्टोरेंट ने अतुल सुभाष को खास तरह से दी श्रद्धांजलि, वायरल फोटो पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

Atul Subhash Case: रेस्‍टोरेंट ने बिल पर लिखा था, 'हम तकनीकी विशेषज्ञ अतुल सुभाष की आत्महत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। उनका जीवन भी बाकी सभी लोगों की तरह ही महत्वपूर्ण था। शांति मिले भाई। हमें उम्मीद है कि आपको शांति मिलेगी।'

Atul Subhash Case: बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत ने पूरे देश को झिंझोड़ कर रख दिया है। यही वजह है कि, सोशल मीडिया पर न्याय की मांग कर रहे हैं और #JusticeForAtulSubhash हैशटैग का इस्तेमाल कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच दिल्ली के एक रेस्टोरेंट द्वारा अतुल को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि की फोटो वायरल हुई है। Reddit पर एक यूजर ने फोटो शेयर की है, जिसने अपने दोस्त की साउथ दिल्ली के हौज खास विलेज की यात्रा के बारे में बताया है। रात में बाहर जाने के बाद, दोस्त हौज खास मेट्रो स्टेशन पर एक जंबोकिंग आउटलेट पर रुका। जब उसे बिल मिला, तो उसके नीचे एक मैसेज देख वो भावुक हो गया।

रेस्‍टोरेंट ने अतुल सुभाष को दी श्रद्धांजलि।

रेस्‍टोरेंट ने बिल पर लिखा था, 'हम तकनीकी विशेषज्ञ अतुल सुभाष की आत्महत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। उनका जीवन भी बाकी सभी लोगों की तरह ही महत्वपूर्ण था। शांति मिले भाई। हमें उम्मीद है कि आपको शांति मिलेगी।' रेडिट यूजर ने बताया कि उसके दोस्त ने मैसेज से प्रभावित होकर जंबोकिंग आउटलेट के मालिक से इस मैसेज के पीछे की प्रेरणा के बारे में पूछा। मालिक ने कहा, 'हमारे लिए सब कुछ व्यवसाय के बारे में नहीं है। वह जीवन महत्वपूर्ण था। हम उसे वापस नहीं ला सकते, लेकिन कम से कम हम उसका नाम फैलाने और उसे अपनी यादों में जीवित रखने की कोशिश तो कर ही सकते हैं।'

End of Feed