Video: अब दिल्ली मेट्रो में हुआ बड़ा कांड, गेट पर खड़ी लड़की से चोर ने शातिराना अंदाज में लूटा मोबाइल, हो जाएं सावधान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 5, 2024, 06:58 PM IST

Delhi Metro Viral Video: मेट्रो का दरवाजा बंद होने से पहले चोर झटके में लड़की का फोन पकड़ता है और छीन लेता है। इसके बाद मेट्रो का दरवाजा बंद हो जाता है।

Delhi Metro Viral Video: आपने दिल्ली मेट्रो के कई सारे हैरान करने वाले वीडियो देखे होंगे। पिछले दिनों दिल्ली मेट्रो से कपल्स के कुछ अश्लील वीडियो भी सामने आए थे। इसी क्रम में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप शॉक्ड रह जाएंगे। दरअसल, दिल्ली मेट्रो में बड़ा कांड हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स दिल्ली मेट्रो के प्लेटफॉर्म पर खड़ा है। इसी बीच एक मेट्रो आती है और लोग मेट्रो में घुसने लगते हैं।

DELHI METRO

दिल्ली मेट्रो वीडियो (ट्विटर)

शातिराना अंदाज में मोबाइल चोरी

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं मेट्रो की गेट पर काफी भीड़ होती है। इस दौरान किनारे पर ही एक लड़की खड़ी होकर फोन चलाती रहती है। आप देख सकते हैं कि लड़की फोन में काफी ज्यादा बिजी रहती है। वह जरा सा भी ध्यान नहीं देती है कि उसके आस-पास एक लुटेरा खड़ा है। उसका पूरा ध्यान अपने फोन पर ही होता है। वहीं दूसरी तरफ प्लेटफॉर्म पर खड़ा चोर मौके की ताक में होता है। आप देख सकते हैं कि स्पीड भरने से पहले मेट्रो का दरवाजा बंद होने लगता है। देखें वीडियो-

End of Feed