वायरल न्यूज़

Viral Video: मेट्रो में लड़के के जादू को सबने सच मान लिया, मगर पीछे खड़े अंकल ने खोल दी पोल

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 16, 2024, 08:49 AM IST

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में जादू दिखाते हुए एक लड़के ने अपना वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया। सभी ने लड़के का जादू सच भी मान लिया। मगर मेट्रो में मौजूद एक अंकल ने उसके जादू पोल खोल दी।

Image

फिर वायरल हुआ दिल्ली मेट्रो से जुड़ा वीडियो। (Photo/Instagram)

Delhi Metro Viral Video: आज के समय में इंटरनेट एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां अजब-गजब नजारों की भरमार है। यहां हर रोज ऐसे ढेरों वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। इनमें दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो की तादाद भी अच्छी खासी होती है। इन वीडियोज में कभी यात्री आपस में झगड़ते नजर आते हैं तो कभी डांस के रील्स देखने को मिलते हैं। मगर अभी इन सबसे हटकर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो एक ऐसे लड़के से जुड़ा है जिसने मेट्रो में गजब का जादू दिखाया। लड़के ने वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया तो लोगों ने उसके जादू को सच भी मान लिया।

मेट्रो में दिखाया जादू

नेटिजन्स जमकर लड़के के जादू की तारीफ कर रहे थे मगर तभी एक यात्री की वजह से बेचारे की पोल खुल गई। इसमें लड़के के पीछे एक 'अंकल' खड़े नजर आते हैं। इसमें अंकल ने ऐसा कुछ किया कि जादू की सारी सच्चाई पता चल गई। इसमें लड़के के जादू की तारीफ करने वाले नेटिजन्स को अब उसपर बहुत गुस्सा आता है। लोग जमकर लड़के पर अपनी भड़ास निकालते हैं।

ऐसे खुल गई लड़के की पोल

वायरल वीडियो में देखेंगे कि लड़का मेट्रो के पोल पर बिना किसी ताकत ऊपर की तरफ जाता हुआ दिखाई देता है। हालांकि ग्रैविटी होने की वजह से ऐसा होना संभव नहीं है। मगर वीडियो में लड़का बड़े आराम से ऊपर की तरफ जा रहा है। ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा। मगर वीडियो में लड़के के पीछे खड़े अंकल ने उसकी पोल खोल दी। इसमें देखेंगे कि वीडियो अकल के पीछे की ओर चलते हुए नजर आते हैं। अब इससे साफ हो गया कि वीडियो को रिवर्स करके शेयर किया गया है

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

अब लड़के की ऐसी ट्रिक देखकर नेटिजन्स उसपर खूब भड़कते हैं। मालूम हो कि लड़के का ये वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। करीब बीस लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। इसे इंस्टाग्राम पर infinitephysicalacademy नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article