क्या खत्म नहीं होगी दिल्ली मेट्रो की लीला, आंटी का दिखा भड़का अंदाज, कहा - भौंकती है तो भौंक

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 3, 2023, 04:33 PM IST

इंस्टाग्राम पर दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महिलाएं आपस में गाली-गलौच करती नजर आ रही हैं। यूजर्स का कहना है कि लगता है कि दिल्ली मेट्रो का मामला कभी खत्म नहीं होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • फिर से चर्चा में आया दिल्ली मेट्रो
  • दो महिलाओं के बीच देखने को मिली लड़ाई
  • गाली-गलौच का वीडियो वायरल

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो फिर से चर्चा में आ गया है। कुछ महीनों के अंतराल के बाद एक बार दिल्ली मेट्रो सुर्खियों में छा गया है। इसके पीछे दो महिलाएं हैं, जो मेट्रो में सफर के दौरान आपस में झगड़ा करने लगती हैं। ऐसे में वहां मौजूद किसी ने इस पूरे नजारें का एक वीडियो बना लिया और फिर इसे वायरल कर दिया, अब ऐसे में यूजर्स भी काफी मौज ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो महिलाएं आपस में गाली-गलौच कर रही हैं। इतना ही नहीं एक महिला दूसरी महिला को बार-बार ये कहती नजर आ रही हैं कि भौंकती है तो भौंक। ये लाइन वह काफी बार दोहराती है। इसमें एक महिला शांति से बैठी नजर आती है लेकिन दूसरी महिला शांत ही नहीं होती और गाली-गलौच खूब करती है। अब ऐसे में यूजर्स कह रहे हैं कि दिल्ली मेट्रो आनंद लेने का एक अड्डा बन गया है, जहां कभी भी, कुछ भी दिख सकता है।

End of Feed