वायरल न्यूज़

क्या खत्म नहीं होगी दिल्ली मेट्रो की लीला, आंटी का दिखा भड़का अंदाज, कहा - भौंकती है तो भौंक

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 3, 2023, 04:33 PM IST

इंस्टाग्राम पर दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महिलाएं आपस में गाली-गलौच करती नजर आ रही हैं। यूजर्स का कहना है कि लगता है कि दिल्ली मेट्रो का मामला कभी खत्म नहीं होगा।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • फिर से चर्चा में आया दिल्ली मेट्रो
  • दो महिलाओं के बीच देखने को मिली लड़ाई
  • गाली-गलौच का वीडियो वायरल

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो फिर से चर्चा में आ गया है। कुछ महीनों के अंतराल के बाद एक बार दिल्ली मेट्रो सुर्खियों में छा गया है। इसके पीछे दो महिलाएं हैं, जो मेट्रो में सफर के दौरान आपस में झगड़ा करने लगती हैं। ऐसे में वहां मौजूद किसी ने इस पूरे नजारें का एक वीडियो बना लिया और फिर इसे वायरल कर दिया, अब ऐसे में यूजर्स भी काफी मौज ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो महिलाएं आपस में गाली-गलौच कर रही हैं। इतना ही नहीं एक महिला दूसरी महिला को बार-बार ये कहती नजर आ रही हैं कि भौंकती है तो भौंक। ये लाइन वह काफी बार दोहराती है। इसमें एक महिला शांति से बैठी नजर आती है लेकिन दूसरी महिला शांत ही नहीं होती और गाली-गलौच खूब करती है। अब ऐसे में यूजर्स कह रहे हैं कि दिल्ली मेट्रो आनंद लेने का एक अड्डा बन गया है, जहां कभी भी, कुछ भी दिख सकता है।

दिल्ली मेट्रो में भड़की आंटी का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लगता है कि आंटी बिग बॉस का ऑडिशन देने आई है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि आंटी को किसी इलाज की जरूरत है। इस वीडियो पर अब तक 4 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, ये वीडियो 'suyash_creates' नाम के अकाउंट से शेयर की गई है। तो ऐसे में ये वीडियो आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article