वायरल न्यूज़

VIDEO: मेट्रो में अब ऐसी चीज के लिए भिड़े यात्री, जान गए तो पूरा हंसने में गुजर जाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 26, 2024, 09:50 AM IST

Delhi Metro Viral Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि मेट्रो कोच में दो यात्री एक ऐसी बात के लिए आपस में भिड़ गए जिसे जानकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी। मजेदार वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है।

Image

सीट पर बैठने की जगह को लेकर ही आपस में भिड़ गए यात्री। (Photo/Twitter)

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में आए दिन अजब-गजब नजारे देखने को मिलते रहते हैं। इनमें छोटी-छोटी बातों पर यात्री आपस में बुरी तरह भिड़ जाते हैं। कभी-कभी तो नौबत मारपीट तक पहुंच जाती है और अन्य लोगों को बीच-बचाव कराना पड़ता है। मगर कभी सोचा है कि मेट्रो में कॉर्नर सीट के लिए भी लड़ाई देखने को मिल सकती है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। इसमें दो यात्रियों के बीच सिर्फ कॉर्नर सीट के पीछे लड़ाई हो गई। लड़की भी ऐसी की दोनों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट तक तक दी।

कॉर्नर सीट के लिए हो गई लड़ाई

वायरल हो रहा वीडियो शुरुआत से देखने पर मालूम होता है कि मेट्रो कोच में यात्री आराम से बैठे हैं। बैठने के लिए बहुत सारी सीटें खाली नजर आती हैं। तभी अगला स्टेशन आया और कुछ यात्री मेट्रो कोच में दाखिल होते हैं। कोच में अभी बैठने के लिए पर्याप्त सीटें मौजूद हैं। मगर नजर दो ऐसे यात्रियों पर जाती है जो कॉर्नर सीट पर बैठना चाहते हैं। दोनों यात्रियों के बीच कॉर्नर सीट को लेकर कहासुनी तक होती है। कुछ ही देर में बहस मारपीट तक पहुंच गई। मेट्रो कोच में फिर जो कुछ हुआ देखकर पूरा दिन हंसने में गुजर जाएगा।

एक्स पर देखिए वीडियो

इसमें देखेंगे कि कॉर्नर सीट को लेकर दोनों यात्रियों में मारपीट शुरू हो गई। एक ने शर्ट का कॉलर पकड़ लिया तो दूसरे मुक्के लात की बरसात कर दी। इसमें एक यात्री शर्ट फाड़ता है तो दूसरा गर्दन दबोचने की कोशिश करता है। इधर दोनों के बीच हाथापाई होती देख अन्य यात्री उन्हें अलग करने की कोशिश करते हैं। मगर इसके बाद भी कोई भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं होता है। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @priyarajputlive नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article