वायरल न्यूज़

Delhi Metro Kalesh: मेट्रो में हुई लड़ाई तो महिला ने दी गजब की धमकी, कहा - दिल्ली पुलिस में है मेरा बंदा

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में दो महिलाओं की आपस में लड़ाई चल रही है। इस दौरान एक महिला दूसरी महिला को यह कहकर धौंस जमाने की कोशिश कर रही है कि मेरा बंदा दिल्ली पुलिस में है।

Image

बॉयफ्रेंड के पुलिस में होने का दिखाया रौब (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो में हुई महिलाओं की जुबानी बहस
  • बॉयफ्रेंड के पुलिस में होने का दिखाया रौब
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Delhi Metro Kalesh: दिल्ली मेट्रो.. नाम सुनकर ही लड़ाई झगड़ा और रीलबाजी का मंजर याद आ जाता है। बीते कुछ समय से लोगों ने दिल्ली मेट्रो की कुछ छवि ही बना रखी है, जिससे दिमाग में सिर्फ यही सब आता है। कभी यहां लोग लड़ाई-झगड़ा करते दिख जाते हैं तो कभी ब्रश लेकर लोग पहुंच जाते हैं। कुछ लोग तो यहां मॉडलिंग और रील बनाने के लिए पहुंच जाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको थोड़ा यूनिक कुछ देख पाएंगे। दरअसल, वीडियो में मेट्रो सीट पर बैठी एक महिला से दूसरी महिला लड़ाई करती नजर आ रही है। इस दौरान वह उसपर अपने बॉयफ्रेंड का धौंस जमा रही है और कह रही है कि मेरा बंदा दिल्ली पुलिस में है.. अभी बुलाऊ क्या.. एसआई है.. झूठ नहीं बोल रही मैं। अब भाई इनकी इस खतरनाक वाली बहस को किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और वायरल कर दिया।

बॉयफ्रेंड के पुलिस में होने का दिखाया रौब

एक्स पर शेयर किए इस वीडियो पर काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि वाह दीदी वाह.. क्या धमकी दी है। वहीं, एक अन्य यूजर ने मौज लेते हुए लिखा है कि मानो या न मानो, उसका बंदा सच में दिल्ली पुलिस में है। बता दें, इस वीडियो को '@gharkekalesh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 82 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article