वायरल न्यूज़

Metro Ka Video: मेट्रो में पहुंची शातिर चोरनी, लाइव कैमरे पर रिकॉर्ड हुई चोरी की वारदात

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 20, 2024, 03:45 PM IST

Metro Ka Video: इसमें देखेंगे कि शाति चोर बड़ी चालाकी से यात्रियों की लाइन में घुसी और एक महिला का पर्स चुरा लिया। महिला की इसकी भनक तक ना लगी।

Image

लाइव कैमरे में रिकॉर्ड हुई चोरी की घटना। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लाइव कैमरे पर रिकॉर्ड हुई चोरी की घटना
  • महिला चालाकी की देख दंग रह जाएंगे
  • आते ही वायरल हुआ चोरी का ये वीडियो

Metro Ka Video: दिल्ली मेट्रो यात्रियों की सुविधाओं से इतर अलग-अलग वजहों से सोशल मीडिया में छाई रहती है। यहां कभी यात्री आपस में झगड़ते नजर आते हैं तो कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि दिमाग घूम जाता है। मगर मेट्रो से जुड़ा अबकी बार ऐसा मामला सुर्खियों में छाया है जो शायद ही पहले कभी देखा होगा। दरअसल अबकी बार दिल्ली मेट्रो में एक शातिर चोरनी चोरी करते हुए कैमरे में कैद हुई है। चोरी की वारदात से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

कैमरे में कैद हुई शातिर चोरनी

वायरल हो रहा कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि एक यूट्यूबर मेट्रो में शूट कर रहा है। मगर इसी बीच उसे एक महिला पर शक हुआ। उसे शक हुआ कि महिला चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। यूट्यूबर ने तुरंत कैमरे का एंगल महिला की तरफ कर दिया। अब महिला जहां जाती है कैमरे भी उसके पीछे-पीछे चलता है। इसमें आगे देखेंगे कि महिला धीरे से मेट्रो की एंट्री लाइन में पहुंच गई। वो एक महिला के पीछे खड़ी होती और बड़ी चालाकी से उसका पर्स चुरा लिया। यूट्यूबर ने ये देख तुरंत महिला को अलर्ट किया। फ्रेम में फिर इसके बाद जो कुछ नजर आया बार-बार देखेंगे।

यहां देखिए वीडियो

जमकर हुई कुटाई

आखिर में देखेंगे महिला को जैसे ही चोरी का आभास हुआ वो तुरंत मेट्रो से बाहर निकली और चोरनी के पास पहुंच गई। इधर शातिर चोरने ने पकड़ने जाने पर तुरंत पर्स नीचे गिरा दिया। मगर तब तक उसकी चोरी पकड़ी जा चुकी थी। पीड़िता ने उसे कई झापड़ रसीद कर दिए। फ्रेम के आखिर में नजर आता है कि चोरनी के साथ उसकी एक अन्य साथी भी थी। मालूम हो कि चोरी की वारदात से जुड़ा ये वीडियो इंस्टाग्राम पर VIDEO NATION नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article