Viral Post: कर्नाटक के ऑटो चालक ने कन्नड़ न बोलने वालों के प्रति दिखाई नफरत, कंटेंट क्रिएटर का जवाब दिल जीत लेगा

Viral Post: एक्‍स पर एक यूजर ने कर्नाटक ऑटोरिक्शा की एक तस्वीर शेयर की। इसमें गैर-कन्नड़ भाषियों को संबोधित एक संदेश था। ऑटो के पीछे छपे संदेश में लिखा था, 'तुम कर्नाटक में हो, कन्नड़ सीखो। अपना एटीट्यूड मत दिखाओ। तुम यहां भीख मांगने आते हो।'

Viral Post: कर्नाटक में कन्नड़ भाषा विवाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। बेंगलुरू में एक केस के सामने आने के बाद इस मामले पर एक बार फिर महत्वपूर्ण बहस छिड़ गई है। दरअसल, बेंगलुरू को अपनी बहुसांस्कृतिक आबादी के लिए जाना जाता है। हाल ही में दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर ने एक्स पोस्ट ने कन्‍नड़ भाषा विवाद पर ऑटो ड्राइवर की प्रतिक्रिया का माकूल जवाब दिया। इस जवाब के सामने के आने के बाद कई यूजर्स ने इस पर अपने विचार साझा किया।

ऑटो पर लिखा ऑटो ड्राइवर का मैसेज।

@ThePlacardGuy नामक यूजर मधुर ने कर्नाटक ऑटोरिक्शा की एक तस्वीर शेयर की। इसमें गैर-कन्नड़ भाषियों को संबोधित एक संदेश था। ऑटो के पीछे छपे संदेश में लिखा था, 'तुम कर्नाटक में हो, कन्नड़ सीखो। अपना एटीट्यूड मत दिखाओ। तुम यहां भीख मांगने आते हो।' कंटेंट क्रिएटर ने बुधवार को एक्स पर तस्वीर शेयर की, साथ ही लोगों से अपील की कि वे काम के अवसरों के लिए राजधानी को ही चुनें। मधुर ने लिखा, 'मैं एक बार फिर कह रहा हूं कि दिल्ली आइए और अगर आप हिन्‍दी नहीं जानते या नहीं बोलना चाहते तो उसमें बात न करें, बल्कि अंग्रेजी या सांकेतिक भाषा या जो भी सुविधाजनक हो, उसमें बात करें। हिन्‍दी में बात न करने पर कोई भी आपसे अभद्र व्यवहार नहीं करेगा और निश्चित रूप से कोई भी आपसे यह नहीं कहेगा कि आप दिल्ली में भीख मांगने आए हैं।'

End of Feed