Delhi Metro में फिर गुत्‍थमगुत्‍था, चप्‍पल मारने वाले शख्‍स पर यात्री ने की थप्‍पड़ों की बरसात, देखें वायरल वीडियो

Delhi Metro Video Viral: दिल्‍ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो यात्री आपस में लड़ते दिख रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक 1.4 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।

Delhi Metro Video Viral: दिल्ली मेट्रो में होने वाले लड़ाई-झगड़े और बहसबाजी के तमाम वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक और वी‍डियो सामने आया है जिसे देखने के बाद अन्‍य यात्री सन्‍न रह गए। दरअसल, दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति ने दूसरे यात्री को चप्पल से मारा जिसके जवाब में उस यात्री ने भी थप्‍पड़ों की बरसात कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है और इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि, मारपीट की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

दिल्‍ली मेट्रो में झगड़ते यात्री।

वीडियो में आप दो यात्रियों को आपस में बहस करते हुए देख सकते हैं। इसी बीच एक व्यक्ति दूसरे के चेहरे पर चप्पल से वार कर देता है, इतना होने के बाद दूसरा व्यक्ति भी उसे दो बार थप्‍पड़ मारता है। इस विवाद के बीच एक व्यक्ति वहां आता है और लड़ाई को रोकने की कोशिश करता है। यह पोस्ट 30 जुलाई को शेयर की गई थी। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 1.4 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। शेयर पर कई लाइक और कमेंट भी हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो देखकर दंग रह गए और सभी ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

End of Feed