वायरल न्यूज़

Video: खूंखार जानवरों को अपने पास देख हिरण ने की जबरदस्त एक्टिंग, मरने का नाटक कर बचा ले गया अपनी जान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 1, 2023, 06:53 PM IST

Deer Acting Video: अपने सामने दो शिकारी जानवरों को देखकर हिरण एक शानदार प्लान बनाता है। वह खुद को मरा जैसा दिखाने लगता है। अपने इस जबरदस्त प्लान में हिरण कामयाब भी हो जाता है। इसके बाद वह मौका पाते ही वहां से रफूचक्कर हो जाता है।

Image

हिरण ने की मरने की एक्टिंग (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • हिरण ने जबरदस्त तरीके से बचाई अपनी जान
  • दो खूंखार जानवर भी कुछ न बिगाड़ पाए
  • दोनों के सामने हिरण ने की मरने की एक्टिंग

Deer Acting Video: कहते हैं कि जब खुद की जान पर बन आती है तो जीव कुछ भी करने को तैयार रहता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एक हिरण की जान पर बन आती है और आखिरी मौके पर वह ऐसी तिकड़म लगाता है, जिससे दो खूंखार जानवर भी मात खा जाते हैं। इसके बाद हिरण अपनी जान बचाकर वहां से नौ दो ग्यारह हो जाता है।

हिरण ने की मरने की एक्टिंग

वाइल्ड लाइफ से जुड़ा यह वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो एक शिकारी चीते एक हिरण और एक लकड़बग्घे से जुड़ा है। देख सकते हैं कि अपने सामने दो शिकारी जानवरों को देखकर हिरण एक शानदार प्लान बनाता है। इससे उसकी जान तो बचती ही है। इसके साथ ही वह दोनों शिकारी जानवरों को मात भी दे देता है। आप देख सकते हैं कि दोनों शिकारी जानवरों को अपने पास देखकर वह खुद को मरा जैसा दिखाने लगता है। इस जबरदस्त प्लान में वह कामयाब भी हो जाता है। देखें वीडियो-

अक्सर आपने देखाा होगा कि जंगल के ज्यादातर खूंखार जानवर हिरण जैसे कमजोर जानवर को ही अपना शिकार बनाते हैं। शेर, चीता और बाघ जैसे जानवर पलक झपकते ही हिरण को दबोच लेते हैं। ज्यादातर बार हिरण इनसे बचकर निकल नहीं पाता है, वहीं कई बार अपनी शानदार तकनीक से हिरण इनसे जान बचाकर भागने में कामयाब हो जाता है। वायरल वीडियो में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। आप देख सकते हैं कि चीता और लकड़बग्घा को अपने सामने देख हिरण जमीन पर सीधा लेट जाता है और मरने की एक्टिंग करने लगता है। इसके बाद दोनों जानवर उसे मरा हुआ समझकर थोड़ा ढीले पड़ जाते हैं। बस फिर क्या था.. हिरण मौका पाता है और वहां से नौ दो ग्यारह हो जाता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article