हज यात्रा पर मक्‍का गए थे शाहरुख खान और गौरी खान ? वायरल तस्‍वीर का सच सुन होश उड़ जाएंगे

Fact Check: ये तस्वीर नए साल के आसपास सामने आईं। इन्‍हें लेकर दावा किया गया कि, शाहरुख और उनका परिवार साल के पहले दिन मक्‍का गए थे। टाइम्‍स नाउ नवभारत ने जब फैक्‍ट चेक किया तो ये तस्‍वीर फर्जी निकली।

Fact Check: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दुरुपयो दुनिया भर में चिंता का विषय बना हुआ है। यू.के. और अन्य देशों में की गई स्‍टडीज में पाया गया है कि कई सेलिब्रिटीज समेत आम लोग भी डीपफेक पोर्नोग्राफ़ी के शिकार हुए हैं। यही नहीं AI का उपयोग करके बनाए गए एडिटेड वीडियो लोगों को परेशानी में भी डाल चुके हैं। भारत की बात करें तो यहां रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ़ और आमिर ख़ान के कई डीपफेक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए जो बाद में फ़र्जी निकले। इस डीपफेक से शाहरुख खान और उनकी पत्‍नी गौरी खान की डीपफेक वीडियो बनाई गई है जिसमें उन दोनों को बेटे आर्यन खान के साथ मक्का में दिखाया गया है। बता दें कि, टाइम्‍स नाउ नवभारत ऐसी फर्जी तस्‍वीरों की पुष्टि नहीं करता है।

शाहरुख खान की वायरल डीपफेक फोटो।

गौरतलब है कि, ये तस्वीर नए साल के आसपास सामने आईं। इन्‍हें लेकर दावा किया गया कि, शाहरुख और उनका परिवार साल के पहले दिन मक्‍का गए थे। तस्वीरों में शाहरुख, गौरी और आर्यन मक्का की मस्जिद के पास दिखाई दे रहे हैं। जल्द ही कई वेबसाइट्स से इस फोटो को उठा लिया गया और फोटो वायरल होने लगी। बाद में पता चला कि यह फोटो पूरी तरह से फर्जी थी और इसे AI का उपयोग करके बनाया गया था। कुछ इंस्टाग्राम हैंडल्स ने भी इस फोटो को सच मानकर पोस्ट किया।

End of Feed