वायरल न्यूज़

मृत घोषित कर दिया मगर जिंदा हो गए दादाजी, नजारा होश ना उड़ा दे तो कहना

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 25, 2023, 11:44 AM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि अर्थी पर लेटे दादाजी अचानक जिंदा हो गए। फ्रेम में फिर जो दिखा किसी के भी होश उड़ा देगा।

Image

मौत को मात देकर जिंदा हुए बुजुर्ग। (फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Viral Video: हमारी आंखों के सामने कभी-कभी ऐसा कुछ आता है कि होश उड़ जाते हैं। भरोसा नहीं होता है कि आखिर ऐसा भी हो सकता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। वीडियो एक दादाजी से जुड़ा है, जिन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इतना ही नहीं बुजुर्ग को श्मशान घाट ले जाने की तैयारी शुरू हो गई। उन्हें अर्थी पर भी लिटा दिया गया, मगर तभी चमत्कार हो गया। दरअसल जिस बुजुर्ग को मृत समझकर परिवार श्ममान ले जाने की तैयारी में था, वो अचानक जिंदा हो गए। मरकर जिंदा हुए दादाजी का ये वीडियो अभी तक भी हजारों लाखों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है।

मरकर जिंदा हुए बुजुर्ग

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखकर लगता है कि बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। परिवार उन्हें अर्थी पर लिटा चुका है। अब श्मशान घाट ले जाने की तैयारी हो रही है। परिवार के करीबी सदस्य उनके पास खड़े हैं। मगर इसी बीच किसी ने ध्यान से देखा कि बुजुर्ग की आंखें धीरे-धीरे हिल रही है। शुरू में इसका किसी को विश्वास नहीं हुआ। जब दोबारा देखा तो सचमुच बुजुर्ग आंखें खोलने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ सेकंड में आभास हो गया कि परिवार जिन्हें मृत समझ रहा था वो असल में जिंदा थे। उन्हें वापस जिवित देखकर परिवार की खुशी का ठिकाना रहा है। परिवार के सदस्यों ने उनके ऊपर से कफन को हटा दिया और गले से लगा लिया।

इंस्टाग्राम पर देखिए हैरान करने वाला वीडियो

मालूम हो कि मौत को मात देकर जिंदा हुए बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसे इंस्टाग्राम पर giedde नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article