वायरल न्यूज़

Death Valley: यहां अपने आप चलने लगते हैं भारी भरकम पत्थर! रिसर्च का रिजल्ट देख वैज्ञानिक हुए थे शॉक्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 17, 2023, 05:49 PM IST

Death Valley: कैलिफोर्निया के दक्षिण पूर्व में स्थित राज्य नेवादा के पास 225 किलोमीटर के दायरे का एक इलाका है। यह जगह दुनियाभर में रहस्य के लिए जानी जाती है। यहां भारी भरकम पत्थर खुद-ब-खुद सैकड़ों फीट खिसकते चले जाते हैं।

Image

डेथ वैली (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया की सबसे अनोखी जगह
  • डेथ वैली के नाम से मशहूर
  • खिसकते जाते हैं पत्थर

Death Valley: यह दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। कई रहस्य ऐसे हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। कुछ रहस्य ऐसे भी हैं, जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिकों भी हैरान रह जाते हैं। आपको हम आज ऐसी ही एक रहस्यमयी जगह के बारे में बताएंगे। इस जगह को डेथ वैली के नाम जाना जाता है। अमेरिका में स्थित यह जगह आज भी दुनियाभर में रहस्य के लिए जानी जाती है। माना जाता है कि यहां पर कई-कई कुंतल भारी भरकम पत्थर खुद-ब-खुद सैकड़ों फीट खिसकते चले जाते हैं।

कई फीट दूर चले जाते हैं पत्थर

यहां तक कि जब वैज्ञानिकों ने इस पर रिसर्च भी किया, इसके बाद भी इस रहस्य से पर्दा नहीं उठा पाए। इस जगह के रहस्य को देखते हुए देश-विदेश से कई पर्यटक यहां आते हैं। यह जगह कैलिफोर्निया के दक्षिण पूर्व में स्थित राज्य नेवादा के पास स्थित है। यह पूरा इलाका 225 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आज तक कोई भी शख्स इन पत्थरों को चलते नहीं देख पाया है। इसके बाद भी यहां के पत्थर चलते-चलते कई किलोमीटर दूर चले जाते हैं।

रिसर्च के बाद सामने आई हैरान करने वाली बात

खिसकने के बाद ये पत्थर अपने पीछे एक लंबी रेखा छोड़ते हैं। इस जगह को डेथ वैली के नाम से भी जाना जाता है। वैज्ञानिकों ने इन पत्थरों के खिसकने को लेकर तरह-तरह की थ्योरी जरूर दी हैं, लेकिन कोई भी इस रहस्य को आज तक सुलझा नहीं सका है। सबसे पहले एक वैज्ञानिकों का दल साल 1972 में यहां रिसर्च करने पहुंचा था। करीब 7 साल तक रिसर्च के बाद उन्होंने देखा कि 317 किलोग्राम का पत्थर अपनी जगह से हिला भी नहीं था। हालांकि, जब रिसर्च करके सात साल बाद वैज्ञानिक वहां से चले गए तो यह पत्थर करीब 1 किलोमीटर दूर मिला था।

End of Article