वायरल न्यूज़

Video: कैमरे में कैद हुई मेकअप की ताकत, देखकर होश ना उड़ जाएं तो कहना

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 11, 2024, 02:28 PM IST

Trending Video Today: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि एक दिखने में बिल्कुल सांवली नजर आती हैं। मगर मेकअप का बाद उसका ऐसा लुक बदला कि देखकर होश उड़ जाएंगे। मेकअप की ऐसी ताकत देखकर नेटिजन्स तक हैरान हो गए हैं।

Image

मेकअप का ऐसा कमाल देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। (Photo-Instagram)

Trending Video Today: आज के दौर में हर कोई खुद को सुंदर देखना चाहता है। इसके लिए तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट मार्केट में हैं। लोग इन्हें खरीदते हैं और खुद को खूबसूरत दिखाने की कोशिश करते हैं। मगर कभी देखा है कि कोई बहुत सांवले रंग का इंसान मेकअप के कमाल से बहुत खूबसूरत दिखने लग जाए। जानकर यकीन नहीं करेंगे मगर कैमरे में अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा कैद हुआ है। इसमें मेकअप की ताकत देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। इसमें देखेंगे कि कैसे एक सांवली लड़की मेकअप के कमाल से बहुत खूबसूरत देखने लगी।

हिला देगा मेकअप का ऐसा कमाल

सोशल मीडिया में इससे जुड़ा वीडियो वायरल है। इसकी शुरुआत में एक लड़की नजर आती है। लड़की का रंग बहुत सांवला है। मालूम होता है कि वो ब्यूटी पार्लर में बैठी है। पार्लर आर्टिस्ट उसका मेकअप शुरू करती है। धीरे-धीरे उसका मेकअप होता है। जैसे ही मेकअप पूरा कर लिया जाता है फ्रेम में उसी लड़की का चेहरा नजर आता है। कुछ देर पर तक सांवली नजर आ रही लड़की अब इतनी खूबसूरत नजर आती है कि दिमाग घूम जाएगा। आंखों पर यकीन नहीं होगा कि सचमुच ऐसा भी हो सकता है।

वीडियो देखिए

जमकर कमेंट कर रहे नेटिजन्स

फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि कुछ देर पहले जो लड़की उदास सी नजर आ रही थी, अब उसका चेहरा किसी फूल की तरह खिला नजर आता है। वीडियो में साफ नजर आता है कि लड़की अपने मेकअप से इतनी खुश है कि कोई ठिकाना नहीं है। मालूम हो कि लड़की से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर naira_princess_143 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article