वायरल न्यूज़

Video: कोबरा के डसने से पहले ही दबोच लिया फन, नहीं देखा होगा इतना फुर्तीला नेवला

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 6, 2024, 02:31 PM IST

Snake Mongoose Fight Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि नेवले ने सांप को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसने डसने से पहले ही सांप का फन दबोच लिया।

Image

नेवले ने गोली की रफ्तार से सांप का फन दबोच लिया। (Photo/Instagram)

Snake Mongoose Fight Video: सांप-नेवले को एक-दूसरे का जानी दुश्मन माना जाता है। दोनों जब भी सामने पड़ जाते हैं तुरंत हमला कर देते हैं। हालांकि इसमें सांप आमतौर पर नेवले को देखकर पीछे हटने की कोशिश करता है। इसकी वजह नेवले की फुर्ती भी मानी जाती है, क्योंकि सांप इस मामले में उसके सामने टिक नहीं पाता। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें किंग कोबरा और नेवला अचानक एक-दूसरे के सामने पड़ गए। मगर फ्रेम में फिर इसके बाद जो कुछ नजर आया किसी को भी चौंका देगा।

डसने से पहले दबोच लिया कोबरा

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि सांप बगीचे में है। उसका अंदाज बहुत शांत नजर आता है। मगर कुछ सेकंड में उसके सामने इतनी बड़ी मुसीबत आकर खड़ी हो गई, जिसका शायद ही उसे अंदाजा होगा। फ्रेम में आगे देखेंगे कि सांप फन फैलाए खड़ा है और तभी नेवला उसके सामने आ धमका। ये देख सांप तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया और हमला करने की कोशिश करता है। वो नेवले को डसने के लिए फन मारता है। मगर नेवले की रफ्तार ने उसे बेबस बना दिया। नेवले ने डसने से पहले ही सांप का फन दबोच लिया। इसमें नेवले की फुर्ती किसी को भी हैरान कर देगी।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वो किंग कोबरा का फन दबोचकर उसे नोंचने लगता है। मालूम होता है कि कुछ ही देर में उसने सांप को मार दिया। सांप को शिकार बनाते हुए नेवले का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर bilal.ahm4d नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article