वायरल न्यूज़

VIDEO: कैमरे में कैद हुआ सबसे खतरनाक देसी जुगाड़, देखकर दिमाग ना घूम जाए तो कहना

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 29, 2024, 08:56 AM IST

Desi Jugaad Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि बस ड्राइवर ने ऐसा देसी जुगाड़ निकाला जिसे देखकर दिमाग घूम जाएगा। यकीन नहीं होगा कि कोई ऐसा भी दिमाग लगा सकता है।

Image

शायद ही आपने कभी इस तरह का देसी जुगाड़ देखा होगा। (Photo/Instagram)

Desi Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार नजारे हमें हंसाते भी बहुत हैं। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो इन सबसे अलग होने वाला है। वीडियो दरअसल देसी जुगाड़ से जुड़ा है जिसे देखकर अच्छे-अच्छों का दिमाग घूम जाएगा। इसमें देखेंगे कि तेज बारिश के बीच बस का विंडस्क्रीन वाइपर खराब हो गया। अब तेज बारिश के बीच वाइपर खराब होने के बाद ड्राइवर ने जो दिमाग लगाया खोपड़ी दिमाग घुमा देगा।

ड्राइवर ने लगाया गजब का दिमाग

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि बस रोड पर फर्राटा भर रही है कि तभी तेज बारिश होने लगी। बस ड्राइवर ने बारिश का पानी विंडस्क्रीन से हटाने के लिए वाइपर वाला बटन दबाया। मगर ये चालू नहीं हुआ। इधर तेज बारिश की वजह से शीशे के पार दिखाई देना भी करीब बंद हो गया। किसी के कुछ समझ नहीं आया कि कैसे वाहन को चलाया जाए। मगर देखकर दिमाग घूम जाएगा कि तभी ड्राइवर के दिमाग में देसी जुगाड़ का आइडिया आया।

उसने वाइपर पर एक बड़ी रस्सी बांध दी और इसके दोनों सिरे पीछे सीट पर बैठे दो लोगों को पकड़ा दिए। अब इसमें एक शख्स रस्सी खींचता है तो वाइपर नीचे होता है। मगर जैसे ही दूसरा शख्स रस्सी खींचता है वाइपर वापस ऊपर हो जाता है। पीछे की सीट पर बैठे दोनों लोग ऐसे ही करते हैं और वाइपर चालू रहता है। फ्रेम में ये एक ऐसा खतरनाक देसी जुगाड़ है जिसे शायद ही किसी ने पहले देखा होगा।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि देसी जुगाड़ वाला ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर sutta_gram नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article