Manatee Attack While Boating Video: एडवेंचर के प्रति दीवानगी आज के समय में हर कोई में देखने को मिलता है। लेकिन कई बार ये एडवेंचर काफी खतरनाक भी साबित हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो (Viral Video) हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपका दिल दहल जाएगा। इस वीडियो में आपको एक शख्स बोटिंग करता हुआ नजर आएगा, जिस पर अचानक से कुछ जीव हमला कर देते हैं। ऐसे में ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स बोटिंग करने के समुद्र इलाकों की सैर करता है। तभी अचानक से वहां कुछ अजीबोगरीब जीवों का हमला होता है। ऐसे में शख्स के पास मौजूद गो प्रो कैमरे में सब रिकॉर्ड हो जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों का कहना है कि ये समुद्र में रहने वाले मैनेटी हैं।
अजीबोगरीब जीव ने बोट पर किया हमला
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इतना देखने के बाद तो इंसान हार्ट अटैक से मर जाए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये एक प्रकार मौत से संघर्ष है, जो इन लोगों ने किया है। इस वीडियो पर अब तक 35 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं। वहीं, वीडियो पर 43 हजार से अधिक लाइक्स भी आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को '@cctvidiots' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
