Madam Dance Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों डांस का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल में एक प्रोग्राम में महिला टीजर अपने बच्चों के साथ डांस करती दिख रही है। हालांकि, इस वीडियो में डांस कर रही महिला टीचर अपने बच्चों को भी पीछे छोड़ती नजर आ रही हैं। महिला टीचर स्टेज पर इतना जबरदस्त डांस करती हैं। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। वीडियो स्कूल के एनुअल फेस्ट का था, जहां बच्चों के साथ टीचर डांस के लिए स्टेज पर पहुंच जाती हैं। इसके बाद मैडम ऐसा करारा डांस करती हैं, जिनका परफॉर्मेंस देख हर कोई दंग रह जाता है।
मैडम ने डांस से मचाया तहलका (इंस्टाग्राम)
महिला टीचर का डांस वीडियो वायरल
मैडम का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स मैडम के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। परफॉर्मेंस से पहले पूरे स्कूल में शायद ही किसी को अंदाजा रहा होगा कि मैडम इतना धमाकेदार डांस करने वाली हैं। आप देख सकते हैं कि टीजर अपने बच्चों के साथ डांस के लिए स्टेज पर चढ़ती हैं। इसके बाद डीजे पर प्रभुदेवा का फेमस गाना 'मुकाबला' बजना शुरू होता है। इसके बाद बच्चों के साथ मैडम धमाकेदार डांस करने लगती हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मैडम की एंट्री होते ही पूरा माहौल उत्साह से भर जाता है। मैडम पूरे जोश और उत्साह के साथ इतना जबरदस्त डांस करती हैं। जिससे वहां मौजूद ऑडियंस तालियां बजाने लगती है। कुछ लोग इस डांस का वीडियो अपने मोबाइल से बनाते हैं और इंटनरेट पर शेयर कर देते हैं। यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर सामने आता है, तेजी से वायरल होने लगता है। वीडियो इस समय सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है। बता दें कि इस गाने पर डांसर प्रभुदेवा ने अपने दमदार डांस स्टेप्स से दुनियाभर में पहचान बनाई थी। इसी गाने पर महिला टीचर ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा जानदार स्टेप्स करती दिख रही हैं। मैडम के डांस मूव्स इतने शानदार नजर आते हैं, जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई महिला के डांस की तारीफ करते नजर आता है। खास बात यह है कि मैडम साड़ी पहनकर पूरा डांस करती हैं। इस डांस वीडियो को motivone.in नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
