वायरल न्यूज़

Dance Video: छोटी बच्ची ने किया इतना खूबसूरत डांस, मूव्स देख लोग बोले - फ्यूचर ब्राइट है

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 3, 2024, 05:05 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में आपको एक बच्ची डांस करती हुई दिखाई देगी, जो बेहद सुंदर डांस कर रही है।

Image

छोटी बच्ची ने किया बेहद ही खूबसूरत डांस (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्ची ने किया सपना चौधरी के गाने पर डांस
  • डांस कर हिला दिया सोशल मीडिया
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Hariyanvi Dance Video: इंटरनेट पर रोजाना डांस वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जो बेहद प्यारे होते हैं। लेकिन कुछ ऐसे वीडियो भी होते हैं, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग काम करना बंद कर देता है और आप उसमें खो जाते हैं। वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक बच्ची बड़ा ही प्यारा डांस करती नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद आप दिल हार बैठेंगे। वीडियो में बच्ची ने बिल्कुल हीरोइनों जैसा डांस किया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बच्ची ने सपना चौधरी के गाने 'जले 2' पर गजब का डांस किया है। इस डांस वीडियो में बच्ची ने लाल रंग का फ्रॉक पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही है। गुड़िया जैसी दिखने वाली इस बच्ची के डांस को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग भी उसके डांस को सपना चौधरी के डांस से कंपेयर कर रहे हैं। आलम ये है कि लोग बच्ची के डांस मूव्स को देख उसके फैंस बन जा रहे हैं और जमकर उसके वीडियो शेयर और लाइक कर रहे हैं।

छोटी बच्ची ने किया बेहद ही खूबसूरत डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे डांस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इतनी कम उम्र में बच्ची इतना बेहतरीन डांस कर रही है तो आगे चलकर ये और बेहतर करेगी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बिटिया रानी पढ़ाई पर भी ध्यान रख लो। इस वीडियो पर अब तक 2.32 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'somi_sharma01' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article