Dulha Dulhan dance video: शादियों के सीजन में सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियोज देखने को मिले हैं। सबसे ज्यादा दूल्हा-दुल्हन के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। शादी दूल्हा-दुल्हन के लिए बहुत बड़ा दिन होता है। इसे खास बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। मजेदास डांस, स्टाइलिश अटायर से लेकर बेहतरीन फूड्स के जरिए शादी को यादगार बनाने की पूरी कोशिश की जाती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इन दिनों दूल्हा-दुल्हन के डांस का मजेदार वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख आपके चेहरे पर मस्कुराहट आ जाएगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहा है कि दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी के मौके पर जोरदार डांस कर रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। आउटफिट की बात करें तो दुल्हन ने मरून कलर का लहंगा कैरी किया है। वहीं दूल्हे ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी है।
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर sanja_ykumar1519 नाम की आईडी से शेयर किया गया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 4.8 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं इस वीडियो पर लोग अलग अलग प्रतिक्रयाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि मुझे भी अपनी शादी में ऐसे ही डांस करना है अपने पति के साथ। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आज ही डीजे पर नाच लो भाई जितना नाचना है क्योंकि आज के बाद हर रोज नाचोगे, इशारों पर।
