Girl Dance Video: सोशल मीडिया पर आपने डांस के कई सारे वीडियो देखे होंगे, लेकिन इन दिनों एक डांस वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। यह वीडियो एक गांव की शादी का बताया जा रहा है। शादी की रस्म निभाए जाने के दौरान एक लड़की डांस करती दिखाई दे रही है। इस लड़की का डांस तो यूजर्स को काफी पसंद आ ही रहा है लेकिन लड़की की खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। लड़की भोजपुरी गाने पर डांस करती दिख रही है।
गांव की शादी में डांस करती दिखी लड़की
वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी गांव में शादी की रस्म निभाई जा रही है। इस दौरान आस-पड़ोस की महिलाएं और लड़कियां इकट्ठा होकर डांस कर रही हैं। एक तरफ डीजे पर भोजपुरी गाना बजता सुनाई दे रहा है। इसी बीच कैमरे की नजर एक ऐसी लड़की पर पड़ती है, जो डांस में पूरी तरह डूबी नजर आ रही है। वह गाने के बीट्स के हिसाब से डांस करती दिख रही है। कैमरामैन का फोकस लगातार इस लड़की पर ही होता है। लड़की बहुत ही गजब डांस कर रही है। देखें वीडियो-
जहां एक तरफ लड़की का डांस वीडियो लोगों को पसंद आ ही रहा है। वहीं लड़की अपनी खूबसूरती से यूजर्स का मन मोह रही है। जैसे ही लोगों ने यह वीडियो देखा, इंटरनेट पर इस लड़की के बारे में पता करने की होड़ सी मच गई। बता दें कि यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर tannuyadav914 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है, वहीं वीडियो को ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है।
