वायरल न्यूज़

Dadi Ka Video: कुछ ही सेकंड में बेहतरीन कुकिंग सिखाती हैं ये दादी, तरीका देखकर फैन हुआ इंटरनेट

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 11, 2024, 07:34 AM IST

Dadi Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि दादी अनोखे अंदाज में बताती हैं कि अगर बॉडी बनानी है तो सोया कबाब भी शरीर के लिए जरूरी है। इसके बाद वो सोया कबाब बनाने का आसान तरीका भी सिखाती हैं।

Image

कुकिंग सिखाने वाली दादी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दादी की रसोई का वीडियो
  • सिखाती हैं अनोखी डिश
  • वायरल हो रहा वीडियो

Dadi Ka Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हंसी रोकना मुश्किल होता है। कई बार नजारा देखकर आंखें नम हो जाती हैं। मगर इन सबसे अलग एक दादी ने इंटरनेट पर धमाल मचा रखा है। दादी के वीडियो हजारों लाखों में व्यूज बटोर रहे हैं। चौंक जाएंगे सोशल मीडिया ट्रेंड में छाई दादी की उम्र करीब 85 साल है। दादी का नाम विजय निश्चल है और इंस्टाग्राम पर dadikirasoi01 नाम का पेज है। दादी अपने इसी हैंडल पर वीडियोज अपलोड करती हैं जो नेटिजन्स को खूब पसंद आते हैं।

इंटरनेट पर दादी का धमाल

दरअसल सोशल मीडिया ट्रेंड में छाईं दादी अपने वीडियोज में लोगों को बेहतरीन कुकिंग सिखाती हैं। मजेदार है कि वीडियोज के जरिए कुकिंग सिखाने में दादी करीब 90 सेकंड का ही समय लेती हैं। इतने सेकंड में ही वो कुकिंग की वो हर बारीकी सिखा देती हैं जो लजीज खाना बनाने के लिए जरूरी होती हैं। अभी उनका एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है, जिसने वो लोगों को सोया कबाब बनाना सिखाती हैं। वीडियो में दादी मजेदार ढंग से बताती है कि बॉडी बनाने के लिए सोया कबाब भी जरूरी है।

यहां देखिए दादी का वीडियो

वीडियो में दादी कहती हैं कि सिर्फ माल से बॉडी नहीं बनती है। मेहनत भी करनी पड़ती है। दादी वीडियो में आगे कहती हैं, 'देखे हैं तुमने ख्वाब, जिम के बाद चाहिए प्रोटीन और बॉडी बनानी है लाजवाब। तो आज तुम्हें खिलाएं बढ़िया टेस्टी सोया कबाब।' इसके बाद दादी अपने वीडियो में सोया कबाब बनाना सिखाती हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article