वायरल न्यूज़

Dance Video: पोते की शादी में दादी ने किया हाहाकारी डांस, 66 की उम्र में हिलाई ऐसी कमर जैसे 26 की मॉडल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 10, 2024, 03:28 PM IST

ट्विटर पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दादी अपने पोते की शादी में इतना खतरनाक डांस कर रही हैं, जिसे देखकर आप भी माथा पीटने लगेंगे।

Image

पोते की शादी में दादी ने किया जबरदस्त डांस (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पोते की शादी में दादी ने किया जबरदस्त डांस
  • डांस देख हैरान रह गई पूरी बारात
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Grand Son Wedding Dadi Dance Video: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में अब शादी में डांस के अलावा लोग घर में संगीत फंक्शन भी करना पसंद कर रहे हैं। इसमें घर-परिवार और रिश्तेदार लोग डांस करते हैं और काफी मस्ती करते हैं। इन पार्टियों में कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखने पर एकदम से आत्मा तृप्त हो जाती है। ऐसा लगता है जैसे फंक्शन का सबसे हाहाकारी नजारा यही हो। वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक दादी डांस करती हुई नजर आएंगी, जो अपने पोते की शादी में जमकर आनंद उठा रही हैं। इन दादी के ठुमके को जब आप देखेंगे तो आपको 26 की उम्र वाली मॉडल याद आ जाएंगी। जी हां, 66 की उम्र में दादी का इतना हाहाकारी डांस देख आप भी इन्हें 26 की मॉडल समझने की गलती कर बैठेंगे। बता दें, जोश से भरपूर दादी के इस खतरनाक डांस को देखने के बाद सभी बाराती भी हैरान रह गए।

पोते की शादी में दादी ने किया जबरदस्त डांस

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भोजपुरी गाने पर डांस करने से करंट खुद-ब-खुद बॉडी में दौड़ जाता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि दादी का जोश तो नौजवानों को भी फेल कर दे। इस वीडियो पर अब तक 37 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए कि आपको ये वीडियो कैसी लगी।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article