वायरल न्यूज़

VIDEO: दादा-दादी के ठुमके ने उड़ाए लोगों के होश, एनर्जी लेवल देखकर जवान भी रह गए दंग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 12, 2024, 05:03 PM IST

Dada Dadi Dance Video: सोशल मीडिया पर दादा-दादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों जमकर ठुमके लगा रहे हैं। आलम ये है कि बुजुर्ग कपल का अंदाज देखकर लोग दंग रह गए।

Image

दादा-दादी का हाहाकारी डांस (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दादा-दादी का धमाकेदार डांस
  • दोनों का अंदाज देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Today Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे वीडियो (Dance Video) दिख जाते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, इन वीडियो (Trending Video) को यूजर्स काफी पसंद करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में दादा-दादी (Dada Dadi Dance Video) का एक वीडियो धमाल मचा रहा है, जिसमें दोनों जमकर ठुमके लगा रहे हैं। आलम ये है कि दोनों का स्वैग देखकर लोग दंग रह गए। इतना ही नहीं दादा-दादी की यूजर्स काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

बहुत पुरानी कहावत है उम्र तो एक नंबर है, जिंदगी जीना है तो जिंदादिली के साथ जियो, जिससे जीवन में उत्साह मिले। इस बुजुर्ग कपल को देखकर आपको भी यकीनन जिंदगी से प्यार हो जाएगा। क्योंकि, दोनों जिस अंदाज में जिंदगी को जी रहे हैं उसने लोगों का दिल जीत लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं बैकग्राउंड में बॉलीवुड का गाना बज रहा है। गाने पर दोनों फुल एनर्जी में ठुमके लगा रहे हैं। दोनों का स्वैग देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो दुनिया से परे हैं और अपने जीवन में मस्त हैं। तो पहले आप इस वीडियो में दादी-दादी का धमाकेदार डांस देखें...

दादा-दादी का हाहाकारी डांस

इस डांस वीडियो को देखकर आप भी जरूर खुशी से झूम उठे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस डांस वीडियो को 'gulshan.khurana.7370' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां दादा-दादी की तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ लोग इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं। किसी का कहना है कि दादा-दादी ने माहौल बना दिया। कुछ का कहना है कि इसे कहते हैं असली एनर्जी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article