Funny Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में भाई-बहन से जुड़ा एक मजेदार वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें देखेंगे कि कैसे एक भाई अपनी बहन से सिर्फ दो हजार रुपये उधार लेने की गलती कर गया। कुछ दिनों बाद भाई ने उधार ली गई रकम वापस भी लौटा दी, मगर बहन ने फिर भी बेचारे के ऊपर 7200 रुपये का बकाया निकाल दिया। वायरल वीडियो के बारे में कहा गया कि दोनों बहन-भाई पैसे के लेनदेन के लिए आपस में झगड़ रहे थे। मगर इसी बीच बहन हिसाब ठीक से समझाने के लिए नोटबुक और पेन ले आई। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया किसी को भी हंसाने के लिए काफी है।
बहन से कुछ रुपये उधार लेने की गलती कर गया बेचारा भाई। (Photo/Instagram)
कर्ज देकर भी कर्जदार बना रहा ये भाई
इसमें देखेंगे कि बहन के हाथ में पेन है और सामने नोटबुक रखी है। इसमें बहन हिसाब समझाते हुए बताती है कि भाई ने पहले उससे आठ सौ रुपये उधार लिए थे। इसके बाद 1200 रुपये फिर उधार लिए गए थे। अब भाई तुरंत उसे टोकता है और बताता है कि वो उधार लिए गए पैसे उसे लौटा चुका है। मगर बहन कहां कुछ सुनने वाली थी। उसने तुरंत 800 रुपये और 1200 रुपये को नोटबुक पर जोड़ना शुरू कर दिया। मगर देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे कि उसने इसी हिसाब को 9200 रुपये में तब्दील कर दिया। बहन उधार लिए दो हजार भी इसी में घटाती है और फिर बाकी बचे 7200 रुपये मांगती है।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी हंसाने के लिए काफी है। इधर भाई के कुछ समझ नहीं आता है कि आखिर कैसे दो हजार रुपये उधार लेकर सात हजार से ज्यादा कर्ज चढ़ गया। मालूम हो कि मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
