वायरल न्यूज़

Dance Ka Video: डांस के बीच शक्तिमान बन गई लड़की, फिर जो दिखा कूद-कूदकर हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 7, 2023, 08:38 AM IST

Dance Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि लड़की ने ऐसा डांस दिखाया कि शायद ही पहले ऐसा नजारा देखा होगा।

Image

Dance Ka Video: डांस के बीच शक्तिमान बन गई लड़की, फिर जो दिखा कूद-कूदकर हंसेंगे

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने दिखाया शक्तिमान वाला डांस
  • पहले नहीं देखा होगा ऐसा नजारा
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Dance Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में जरा भी एक्टिव रहते हैं तो डांस से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा नजर आते होंगे। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर रोज हजारों लाखों की तादाद में ऐसे वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ ही वीडियोज नेटिजन्स को पसंद आते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो एक लड़की के डांस से जुड़ा है, जिसने ऐसा कुछ कर दिखाया कि शक्तिमान की याद आ जाएगी।

शक्तिमान बन गई लड़की

सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि घर में शादी-ब्याह का माहौल है। नाच-गाने का भी पूरा इंतजाम है। बहुत सारी महिलाएं एक जगह पर इकट्ठा है। मगर नजर एक लड़की पर पड़ती है और डांस कर रही है। देखकर हैरान हो जाएंगे कि लड़की डांस के लिए खड़ी हुई, लेकिन उसका पहला ही स्टेप देखकर आपको शक्तिमान की याद आ जाएगी। दरअसल लड़की खड़े होते ही शक्तिमान की तरह गोल-गोल घूमने लगी। मानो अगले ही सेकंड उड़ान भर लेगी। मगर फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर कूद-कूदकर हंसेंगे

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि अजीब स्टाइल में डांस करते हुए लड़की का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर badaltihaiduniya नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article