लाश की तरह पानी में तैरता दिखा मगरमच्छ, मगर शिकार आते ही बन गया दैत्य, हैरान करने वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 19, 2024, 08:15 AM IST

Magarmach Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि मगरमच्छ ने शिकार करने का ऐसा तरीका अपनाया जो किसी को भी हैरान करने देगा। शिकारी मगरमच्छ का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।

Magarmach Ka Video: दुनिया में सबसे खतरनाक शिकारियों का नाम लिया जाए तो मगरमच्छ उस लिस्ट में ऊपर ही नजर आता है। ये इतना खतरनाक शिकारी है कि जंगल का राजा शेर भी इससे दूरी बनाकर रखता है। मगरमच्छ अगर पानी में है तो मजाल है कोई उसके करीब भटकने की हिम्मत कर जाए। ऐसा इसलिए भी है कि मगरमच्छ शिकार के लिए कई खास तरीकों का इस्तेमाल हैं। अभी एक ऐसे ही मगरमच्छ का वीडियो सामने आया है जिसके शिकार का तरीका हिलाकर रख देगा। पानी में शिकार करते हुए मगरमच्छ का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है।

मरने का नाटक फिर किया शिकार

इसकी शुरुआत में देखेंगे कि मगरमच्छ पानी में है और उसे शिकार की तलाश है। मगर काफी कोशिश और खोजबीन के बाद भी उसे कोई शिकार हाथ नहीं लगा। मगर तभी मगरमच्छ ने शिकार दबोचने के लिए दूसरा तरीका अपनाया। इसमें देखेंगे कि मगरमच्छ पानी में ऐसे हो जाता है मानो उसके प्राण निकल गए हों। पानी में उसका शरीर किसी लाश की तरह तैरता हुआ नजर आता है। पानी का ये शिकारी एक इंच भी अपना शरीर नहीं हिलाता है। अब मगरमच्छ के इसी जाल में एक कछुआ फंस गया। कछुए को लगा कि वो मगरमच्छ चुका है।

End of Feed