OMG: फुटबॉल प्लेयर को खींचकर पानी में ले जा रहा था मगरमच्छ, बचाने के लिए मारी गई गोली लेकिन..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Aug 4, 2023, 07:28 PM IST

Ajab Gajab News: मगरमच्‍छ फुटबॉलर के शरीर को अपने जबड़े में दबाकर गहरे पानी में खींच ले गया था। वह फुटबॉलर की बॉडी को छोड़ भी नहीं रहा था। इसके बाद बचाव दल की टीम को मगरमच्छ को गोली मारी गई।

Ajab Gajab News: मगरमच्‍छ इस धरती पर पाए जाने वाली सबसे खूंखार जीवों में से एक है। वह पानी का सबसे शात‍िर श‍िकार‍ी भी होता है। बड़े-बुजुर्ग सलाह देते हैं कि हमेशा मगरमच्छ से दूरी बनाकर रखना चाहिए। अगर आप किसी नदी या तालाब के आस-पास हों तो गलती से भी उसमें कदम नहीं रखना चाहिए। एक छोटी सी गलती 29 साल के फुटबॉलर को भारी पड़ी और वह यह जानते हुए भी नदी में उतर गया कि इसमें मगरमच्‍छ रहते हैं।

crocodile

मगरमच्छ का हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर-ट्विटर)

खूंखार मगरमच्छ का शिकार हुआ फुटबॉलर

वह नहाने के लिए नदी में कूदा था और खूंखार मगरमच्‍छ का शिकार हो गया। मगरमच्छ ने उसे अपने मजबूत जबड़े में जकड़ लिया। इसके बाद उसे खींचकर पानी की गहराई में ले जाने लगा। मगरमच्छ ऐसा न कर पाए, इससे उसे गोली मारी गई। हालांकि, मगरमच्छ के चंगुल से फुटबॉलर को बचाया नहीं जा सका। यह मामला कोस्‍टार‍िका से सामने आया है और घटना फुटबॉलर जीसस अल्बर्टो लोपेज ऑर्टिज रियो कैनास के साथ हुई।

End of Feed