Viral Video: शख्स के साथ मगरमच्छ भी मारने लगा पुश अप, स्माइल देखकर कहेंगे- 'क्या स्वैग है'

Crocodile Viral Video: सोशल मीडिया पर मगरमच्छ का एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मजे लेते हुए पुश अप मार रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं और चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मगरमच्छ का अनोखा अंदाज
  • शख्स के साथ जमकर मार रहा था पुश अप
  • वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे (Shocking Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे (Funny Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। जबकि, कुछ को देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Animal Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो गई। क्योंकि, इस वीडियो में एक मगरमच्छ पुश अप मारते हुए नजर आ रहा है।

Crocodile push up video

मगरमच्छ का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

ये तो हम सब जानते हैं मगरमच्छ को 'समंदर का सिकंदर' कहा जाता है। पानी के अंदर उसका भौकाल चलता है और बड़े-बड़े जानवर उससे कांपते हैं। क्योंकि, कई खतरनाक जानवरों को वो आसानी से अपना शिकार बना लेता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको मगरमच्छ के कई खतरनाक वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको हाहाकारी नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स पुश अप मार रहा है। उसके बगल में एक विशालकाय मगरमच्छ भी पुश अप मार रहा है। पुश अप मारने के दौरान मगरमच्छ जमकर मुस्कुरा भी रहा है। यकीन मानिए मगरमच्छ का अंदाज देखकर आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

End of Feed