वायरल न्यूज़

Viral Video: भारत में क्या खाना पसंद करेंगे, साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों ने आते ही बता दिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 5, 2023, 04:29 PM IST

Cricket World Cup 2023: वायरल वीडियो में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बताते हैं कि उन्हें भारतीय डिश में आखिर कौन सा खाना पसंद है।

Image

पसंदीदा डिश को लेकर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। (फोटो- वीडियोस्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • खिलाड़ियों ने बताई अपनी पसंद की डिश
  • सबने करीब एक ही डिश का नाम लिया
  • डेविड मिलर ने कही गजब की बात

Cricket World Cup 2023: भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप (Cricket World Cup 2023) का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए सभी टीमें यहां पहुंच चुकी हैं। मगर क्रिकेट के इस महा रोमांचक मुकाबले में भारतीय डिश क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मजेदार है कि भारत में लैंड करते ही कई क्रिकेट खिलाड़ियों ने बताया कि उन्होंने भारतीय डिश में कौन सी सबसे ज्यादा पसंद हैं। आईसीसी ने इंस्टाग्राम पर कुछ चुनिंदा विदेशी खिलाड़ियों का वीडियो भी जारी किया है। इसमें साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी बताते हैं कि उन्हें कौन सी भारतीय डिश सबसे ज्यादा पसंद है।

ये डिश है सबसे ज्यादा पसंदीदा

मजेदार है कि साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाड़ियों ने बटर चिकन को अपनी पसंदीदा डिश बताया है। उन्होंने बटर चिकन नाम से एक ग्रुप भी बनाया हुआ है। लाखों बार देखे जा चुके इस वीडियो की शुरुआत हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) से होती है। इसमें वो बटर चिकन को अपनी फेवरेट डिश बताते हुए नजर आते हैं। अफ्रीकी टीम हरफनमौला खिलाड़ी डेविड मिलर (David Miller) ने भी बटर को चिकन को फेवरेट डिश बताया है। उन्होंने कहा कि हमें बटर चिकन की स्पॉन्सरशिप मिलनी चाहिए। मिलर ने आगे कहा कि ऐसा इसलिए भी है क्योंकि वो शाम ये डिश सबसे ज्यादा खाते हैं।

यहां देखिए वीडियो

तबरेज शम्सी ने कही मजेदार बात

फेवरेट डिश पर टीम के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) ने भी अपनी राय दी। उन्होंने भी बटर चिकन को अपनी फेवरेट डिश बताया है। वीडियो में स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी (Tabraiz Shamsi) कहते हैं कि टीम के खिलाड़ियों ने दूसरी डिश का स्वाद नहीं चखा है, इसलिए उन्हें बटर चिकन सबसे ज्यादा पसंद है। शम्सी कहते हैं कि खिलाड़ियों को यहां की और डिश का भी स्वाद चखना चाहिए।

मालूम हो कि पसंदीदा डिश बताते हुए खिलाड़ियों का ये वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर आईसीसी ने अपने हैंडल से साझा किया है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article