वायरल न्यूज़

VIDEO: बिच्छू को निगलने की कोशिश करने लगा सांप, मगर पांच सेकंड में नानी याद आ गई

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 15, 2024, 08:41 AM IST

Snake Viral Video: बिच्छू का शिकार करने की कोशिश करते हुए करीब सात फीट लंबे सांप का वीडियो सामने आया है। इसमें सांप के साथ फिर जो कुछ हुआ बार-बार देखने का मन करेगा।

Image

बिच्छू का शिकार करने की गलती कर गया सांप। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • गलत शिकार चुन गया सांप
  • फिर जो हुआ हैरान होंगे
  • वायरल हुआ बिच्छू का वीडियो

Snake Viral Video: सोशल मीडिया में एक शिकारी और शिकार से जुड़ा हैरान करने वाला वीडियो छाया हुआ है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जो शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। वीडियो दरअसल करीब सात फीट लंबे सांप से जुड़ा है जो शिकार की तलाश में है। थोड़ी ही देर में सांप की नजर बिच्छू पर पड़ गई और सांप ने उसे अपनी खुराक बनाने का प्लान बनाया। सांप शिकार की तरफ आगे बढ़ता है और मौका पाते ही उसपर झपट पड़ा। सांप ने कुछ ही सेकंड में बिच्छू का मुंह दबोचकर उसे शांत कर दिया। अब वो उसे जिंदा ही अपना मुंह का निवाला बनाने की कोशिश करता है। मगर पांच सेकंड के भीतर ऐसा कुछ हुआ कि खुद करीब सात फीट लंबे सांप को नानी याद आ गई। सांप को जरा भी अंदाजा नहीं होगा कि वो इतने छोटे शिकार को खाने की कोशिश में मुश्किल में फंस जाएगा।

बुरा फंस गया सांप

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि सांप ने बिच्छू पर हमला किया और उसका मुंह दबोच लिया। अब वो उसे जिंदा निगलने की कोशिश करता है। फ्रेम में देखेंगे कि सांप बिच्छू को निगल पाता, इससे पहले ही उसने तगड़ी चाल चल दी। बिच्छू ने अपने पेडीपाल्प से सांप का जबड़ा पकड़ लिया। अब सांप उसे निगलने के लिए जोर लगाता है और तब बिच्छू उतनी ही ताकत से उसे नुकसान पहुंचाता है। बिच्चू लगातार पेडीपाल्प से हमला करता है। हैरान होंगे कि बिच्छू सांप को डंक तक मारने की कोशिश करता है। इधर खुद पर इतने छोटे से जीव का हमला तो देख सांप भी हिम्मत हार गया। मालूम होता है कि आखिर में सांप ने शिकार को छोड़ने का फैसला लिया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि बिच्छू का शिकार करने की कोशिश करते हुए सांप का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर rijeshkv_80 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है जो लाखों व्यूज बटोर चुका है।

___

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article