वायरल न्यूज़

Video: धरती के अंदर से निकलने लगे मगरमच्छ, रोंगटे खड़े कर देगा ये नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 30, 2024, 11:21 AM IST

Today Viral Video: अगर बताया जाए कि धरती के अंदर से मगरमच्छों की फौज बाहर निकल आई। शायद जानकर यकीन ना हो, मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है।

Image

फर्श से बाहर निकलने लगे मगरमच्छ। (Photo/X.com)

Today Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसे नजारे दिखाई देते हैं कि हमारा दिमाग घूम जाता है। आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है। भरोसा नहीं होता कि सचमुच ऐसा भी हो सकता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक घर के आंगन से जुड़ा है, जिसके फर्श से अचानक खतरनाक मगरमच्छ निकलने लगे। देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे कि फर्श से एक के बाद एक जिंदा मगरमच्छ की फौज निकलने लगती है।

धरती से निकले मगरमच्छ

इसमें देखेंगे कि घर के मालिक को फर्श के नीचे अजीब सी हलचल महसूस हुई। शख्स ने फर्श से कान लगाकर सुना तो उसका शक यकीन में बदल गया। इसके बाद कुछ लोगों को बुलाया गया और हथौड़े से फर्श को तोड़ना शुरू किया। फ्रेम में फिर इसके बाद जो कुछ नजर आया किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। फर्श तोड़कर देखा तो धरती के अंदर से जिंदा मगरमच्छों की फौज थी। फर्श टूटते ही ये एक-एक कर सभी भागने की कोशिश करते हैं।

एक्स पर देखिए वीडियो

फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि मगरमच्छों पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। पूरी टीम मगरमच्छों को पकड़ने में जुट गई। सभी को खासी मेहनत करनी पड़ गई। मगर ये सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर @crazyclipsonly नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article