Couple Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो प्रेमी-प्रेमिका और एक तीसरे शख्स से जुड़ा है। इसमें देखेंगे कि प्रेमी अपनी प्रेमिका को घर छोड़कर दादी के अंतिम संस्कार में गया था। मगर बेचारा जब वापस घर के कमरे में प्रेमिका के पास पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। प्रेमी ने देखा कि जिससे उसे बेइंतहा मोहब्बत थी उसी प्रेमिका ने धोखा दे दिया। प्रेमिका उसकी नजरों के सामने किसी गैर मर्द की बाहों में थी। प्रेमी की नजरों के सामने ये एक ऐसा नजारा था जिसकी कल्पना उसने सपनों में भी नहीं की होगी।
बरहाल पूरी घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है।
प्रेमी की पीठ पीछे गैर मर्द के साथ प्रेमिका
वायरल वीडियो एक्स पर @Deadlykalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। कुछ घंटे पहले अपलोड हुआ ये वीडियो अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है। करीब 15 सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि प्रेमी को अपनी प्रेमिका से बहुत प्रेम था। दोनों घर में भी साथ-साथ रहते थे। मगर इसी बीच उसकी दादी का निधन हो गया और प्रेमी को उनके अंतिम संस्कार में जाना था। अब बेचारा प्रेमिका को घर पर छोड़कर दादी के अंतिम संस्कार में चला गया। मगर जब घर वापस आया तो कमरे में जो देखा आंखों पर यकीन करना मुश्किल था।
हैरान करेगा ये वीडियो
प्रेमी ने कैमरे में रिकॉर्ड किया सबकुछ
प्रेमी जिस प्रेमिका को पागलों की तरह चाहता था वो कमरे में किसी दूसरे शख्स के साथ थी। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आता है वो खुद प्रेमी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया है। इसमें देखेंगे कि प्रेमिका कमरे में नजरें झुकाए खड़ी है और जबकि दूसरा शख्स भी कमरे में ही है। अब कमरे में प्रेमी को देखकर खुद प्रेमिका के होश उड़ गए। उसे यकीन नहीं हुआ कि उसका प्रेमी अचानक इतनी जल्दी कैसे वापस आ गया। मालूम हो कि वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।
