वायरल न्यूज़

Video: प्रेमिका ने प्रेमी से किया ऐसा मजाक, देखते ही कूदने लगेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 17, 2024, 07:20 AM IST

Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि प्रेमिका ने प्रेमी से ऐसा मजाक किया कि देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी।

Image

प्रेमिका ने प्रेमी से किया ऐसा मजाक देखते ही छूट जाएगी हंसी। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेमिका ने प्रेमी से किया मजाक
  • देखकर छूट जाएगी हंसी
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: प्रेमी-प्रेमिका से जुड़े हजारों वीडियो सोशल मीडिया में मौजूद हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे हैं जिनमें प्रेमी जोड़ा बीच सड़क पर लड़ता हुआ नजर आता है, तो रोमांस से जुड़े वीडियो खूब नजर आते हैं। मगर अभी इन सबसे अलग एक नया वीडियो छाया हुआ है। इसमें प्रेमिका ने प्रेमी से ऐसा मजाक किया कि देखकर आप भी कूदने लगेंगे। वीडियो में प्रेमिका अपने प्रेमिका के साथ ऐसा कुछ करती है कि बाद में बेचारा खुद मायूस हो गया। हालांकि सबकुछ देखकर हंसी भी बहुत आती है। दोनों का ये मजेदार वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

प्रेमिका ने किया तगड़ा मजाक

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि प्रेमी जोड़ा कहीं घूमने के लिए पहुंचा है। प्रेमिका ने इसी खूबसूरत पल को कैमरे में कैद करने का प्लान बनाया। मगर तभी समय उसके दिमाग में प्रेमी से मजाक करने का आइडिया भी आ गया। प्रेमिका ने प्रेमी को फोटो खिंचवाने के लिए कहा। बेचारा तुरंत खड़ा हो गया और पोज देने लगा। मगर देखकर उछल पड़ेंगे कि प्रेमिका सिर्फ फोटो खींचने का दिखावा करती है, मगर उसका एक भी फोटो कैमरे में कैद नहीं किया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी। इधर बाद में प्रेमी की हालत का अंदाजा भी सहज ही लगाया जा सकता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि प्रेमी से तगड़ा मजाक करते हुए प्रेमिका ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article