Viral Video Today: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हमारा भरपूर मनोरंजन होता हैं। यहां हर रोज ऐसे वीडियो अपलोड किए जाते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। मगर इन सबके बीच ऐसे वीडियो भी नजर आते हैं जो बहुत कुछ सिखा जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक नजारा वायरल हुआ है जो बहुत कुछ सिखाने वाला है। इसमें देखेंगे कि कैसे एक लड़की कपल को देखकर भांप गई कि दोनों चोर हैं और चोरी के इरादे से शॉप में आए हैं। इसके बाद लड़की ने ऐसा तगड़ा दिमाग लगाया कि चोरी भी रोक ली और सच-झूठ बोलने की नौबत भी नहीं आई।
चोरों से चालाक निकली ये लड़की
वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि लड़की शॉप पर अकेली है। इधर मार्केट में चोरी के इरादे से घूम रहे कपल की नजर उस पड़ गई। शॉप में अकेली लड़की को देखकर कपल ने वही चोरी करने का प्लान बनाया। अपने इसी प्लान के साथ कपल शॉप के अंदर दाखिल हुआ। लड़की से सबसे कीमती प्रोडक्ट दिखाने के लिए कहा गया। इधर लड़की ने तुरंत प्रोडक्ट काउंटर से निकालकर दोनों के सामने रख दिया। अब कपल इसी प्रोडक्ट को चुराने का प्लान बनाता है। इसी प्लान के तहत लड़की से दूसरा प्रोडक्ट दिखाने के लिए कहा गया।
इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो
इसमें आगे देखेंगे कि लड़की दूसरा प्रोडक्ट दिखाती है कि तभी चोरी की कोशिश की जाती है। मगर शॉप पर काम कर रही लड़की पहले ही सबकुछ भांप चुकी थी। उसने तुंरत महंगे प्रोडक्ट पर हाथ रख लिया। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि लड़की को ऐसा करता है कि कपल के पूरे प्लान पर पानी फिर गया। दोनों को चुपचाप खाली हाथी जाना पड़ गया। मगर फ्रेम के आखिर में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे बड़ी सीख देता है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर gk_questions_ncert नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
