Couple Stunt Viral Video: इंटरनेट पर स्टंट के कई वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो (Viral Video) लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। यहां तक इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें तक बाहर आ सकती है। वैसे यह वीडियो काफी प्यारा है, जिसको लेकर यूजर्स भी कपल की काफी तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक कपल ने काफी बेहतरीन तरीके से स्टंट किया है। इस वीडियो में लड़का पहले तो लड़की का हाथ पकड़ता है और झटके से उसे हवा में उछालता है और फिर अपने एक हाथ को हवा में उठाकर उस पर लड़की का पूरा भार लेता है। इस दौरान लड़की के पैर ऊपर की ओर होते हैं और लड़की लड़के के हाथ के सहारे स्टंट करती हुई नजर आती है। ऐसे में ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
कपल स्टंट वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इनके टैलेंट के लिए एक लाइक तो बनता ही है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इस स्टंट को देखने के बाद तो मेरे पलक तक नहीं झपक रहे थे। इस वीडियो को अब तक 5 लाख 86 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इसके अलावा इसे काफी बार शेयर भी किया जा गया है। बता दें, इस वीडियो को 'fitnessfitgram' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
