Desi Jugaad Video: आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें किसी गाड़ी या साइकिल पर तादात से ज्यादा लोग बैठे नजर आते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक साइकिल पर इतने लोग बैठे नजर आ रहे हैं, जिन्हें गिनने में लोगों की हालत खराब हो रही है। वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे कि एक साइकिल में इतने लोग कैसे आ सकते हैं। वहीं लोग साइकिल चलाने वाले शख्स का हुनर देखकर भी हैरान हैं। वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है।
साइकिल का वीडियो
हैरान करने वाला वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी सड़क पर एक साइकिल जा रही होती है। इस साइकिल को एक शख्स चला रहा होता है। वहीं साइकिल पर आगे और पीछे मिलाकर एक साथ 9 लोग सवार होते हैं। भले ही ये सारे लोग बच्चे होते हैं, लेकिन एक साइकिल पर इतने बच्चों को भी बिठाना कला की बात है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की आंखें खुली की खुली रह गई हैं। कई लोग कह रहे हैं कि शख्स ने ऐसा करके सही नहीं किया है, वहीं कई लोग इसे बेहतरीन जुगाड़ बता रहे हैं। देखें वीडियो-
ऐसी भी क्या मजबूरी है, जो इस तरह से मासूमों की जान जोखिम में डाली जा रही है. हालांकि बैलेंस काबिले तारीफ़ है.… t.co/fAVPgqL3RF
— ANI (@ANI) Nov 16, 2022
वीडियो किसी अफ्रीकी देश का मालूम होता है। जिसमें देख सकते हैं कि शख्स साइकिल पर 9 बच्चों को बिठाया हुआ है। सारे लोग जैसे-तैसे साइकिल में लदे हुए हैं। कोई उस पर बैठा है तो कुछ लोग लटके नजर आ रहे हैं। इस दौरान साइकिल चलाने वाले ने जिस तरह का बैलेंस बनाया, उसकी लोग तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग यह कह रहे हैं कि ये मासूम बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है। वीडियो को @IamSuVidha नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा,'ऐसी भी क्या मजबूरी है, जो इस तरह से मासूमों की जान जोखिम में डाली जा रही है. हालांकि बैलेंस काबिले तारीफ़ है।'
