वायरल न्यूज़

Viral Video: मासूम बच्ची पर बार-बार हमला कर रहा था मुर्गा, फिर जो हुआ उसने सबका दिल जीत लिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

Image

दिन बनाने वाला वीडियो (तस्वीर साभार- @wildfurver)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सोच से परे होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोगों का दिमाग चकरा जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों के दिलों पर राज करते हैं। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर दुनिया हिल जाती है। इसी कड़ी में इन दिनों लोगों के बीच एक ऐसा वीडियो चक्कर लगा रहा है, जिसने सबका दिल छू लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक मुर्गा बार-बार बच्ची पर हमला कर रहा था। ऐसे में एक कुत्ते ने बीच में आकर जो किया उसने सबका दिल जीत लिया। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों को हंसा भी रहा है और हैरान भी कर रहा है।

कई बार आप इंसानों को जानवरों को परेशान करते हुए देखे होंगे, तो कई बार जानवर भी इंसानों को परेशान करते हुए दिख जाएंगे। कुछ मामले काफी खतरनाक होते हैं, तो कुछ को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जो आपके दिल को छू लेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक मुर्गा आता है और बच्ची के ऊपर बार-बार हमला करने लगता है। तभी बीच में आकर कुत्ता जो करता है, उसने सबका दिल जीत लिया। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिल भी बाग-बाग हो जाएगा। देखें वीडियो...

दिन बनाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए सोच में पड़ गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'wildfurver' नाम के अकाउंट में शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। कुछ का कहना है कि कुत्ते ने तो दिल जीत लिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article