VIDEO: बाथरूम में हुई दो सांपों में खूनी लड़ाई, फिर दूसरे को निगल गया कोबरा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 28, 2024, 11:17 AM IST

Snake Fight Video: क्या हो जब आप सुबह उठकर बाथरूम में जाएं और सामने ही किंग कोबरा बैठा हुआ नजर आए। कोबरा भी इतना खतरनाक जो दूसरे सांप को ही जिंदा निगल गया हो।

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप को निगल गया कोबरा
  • हैरान कर देगा नजारा
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Snake Fight Video: इंसान जिस चीज से सबसे ज्यादा डरता है उस लिस्ट में सांप सबसे ऊपर आता है। ये ऐसा एक ऐसा जीव है जिसका नाम सुनते ही हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सांप गलती से अगर सामने आ जाए तो जान हलक तक आ जाती हैं। मगर क्या हो जब आप सुबह उठकर बाथरूम में जाएं और वहीं आपको सांप नजर आ जाए। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही होश उड़ाने वाला नजारा कैमरे में कैद हुआ है। इसमें देखेंगे कि घर का सदस्य जैसे ही बाथरूम दाखिल हुआ उसे सामने दो जहरीले नाग नजर आए।

बाथरूम में दिखे दो सांप

कैमरे में इसके बाद जो कुछ रिकॉर्ड हुआ किसी को भी डराने के लिए काफी है। इसमें देखेंगे कि दो सांप बाथरूम में है और आपस में ही भिड़ गए। इसमें दोनों के बीच खूनी लड़ाई होती है और आखिर में किंग कोबरा ने बाजी मार ली। सांप को हराने के बाद कोबरा उसे जिंदा ही निगल गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो यकीन किसी को भी डराने के लिए काफी है। इधर परिवार के अन्य सदस्यों को जैसे ही बाथरूम में सांप होने की जानकारी मिली तुरंत रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।

End of Feed