वायरल न्यूज़

VIDEO: बाथरूम में हुई दो सांपों में खूनी लड़ाई, फिर दूसरे को निगल गया कोबरा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 28, 2024, 11:17 AM IST

Snake Fight Video: क्या हो जब आप सुबह उठकर बाथरूम में जाएं और सामने ही किंग कोबरा बैठा हुआ नजर आए। कोबरा भी इतना खतरनाक जो दूसरे सांप को ही जिंदा निगल गया हो।

Image

सांप को ही निगल गया ये किंग कोबरा। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप को निगल गया कोबरा
  • हैरान कर देगा नजारा
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Snake Fight Video: इंसान जिस चीज से सबसे ज्यादा डरता है उस लिस्ट में सांप सबसे ऊपर आता है। ये ऐसा एक ऐसा जीव है जिसका नाम सुनते ही हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सांप गलती से अगर सामने आ जाए तो जान हलक तक आ जाती हैं। मगर क्या हो जब आप सुबह उठकर बाथरूम में जाएं और वहीं आपको सांप नजर आ जाए। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही होश उड़ाने वाला नजारा कैमरे में कैद हुआ है। इसमें देखेंगे कि घर का सदस्य जैसे ही बाथरूम दाखिल हुआ उसे सामने दो जहरीले नाग नजर आए।

बाथरूम में दिखे दो सांप

कैमरे में इसके बाद जो कुछ रिकॉर्ड हुआ किसी को भी डराने के लिए काफी है। इसमें देखेंगे कि दो सांप बाथरूम में है और आपस में ही भिड़ गए। इसमें दोनों के बीच खूनी लड़ाई होती है और आखिर में किंग कोबरा ने बाजी मार ली। सांप को हराने के बाद कोबरा उसे जिंदा ही निगल गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो यकीन किसी को भी डराने के लिए काफी है। इधर परिवार के अन्य सदस्यों को जैसे ही बाथरूम में सांप होने की जानकारी मिली तुरंत रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

रेस्क्यू टीम ने बड़ी सावधान से खतरनाक कोबरा को किसी तरह काबू में किया। इसके बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। मालूम हो कि बाथरूम में आए सांपों से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर indore_ka_sarpmitra_bunty_bhau नाम के हैंडल से भी शेयर किया गाय है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article